Advertisment

Women Health: पीरियड्स में हेवी फ्लो के कारण होने वाली कुछ परेशानियां

हेवी फ्लो का मतलब होता है पीरियड्स के दौरान अत्यधिक मात्रा में ब्लीडिंग होना। इस कारण से महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परेशानियों का भी सामना कर सकती है।

author-image
Sneha yadav
New Update
Reason Of Heavy Flow During Periods

(File Image)

Challenges Associated with Heavy Menstrual Flow: पीरियड्स महिलाओं के जीवन एक प्रक्रिया है जो कि 13 से 14 साल की उम्र में शुरू होता है। कभी-कभी इस दौरान महिलाओं को हेवी फ्लो का सामना भी करना पड़ता है। हेवी फ्लो का मतलब होता है पीरियड्स के दौरान अत्यधिक मात्रा में ब्लीडिंग होना। इस कारण से महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परेशानियों का भी सामना कर सकती है। इसका कारण हार्मोनल इंबैलेंस, गर्भाशय की समस्या, अत्यधिक थायराइड या फिर और भी अन्य कारण हो सकता है। हेवी फ्लो को समझना और उसका प्रबंध करना बहुत जरूरी है वरना यह आगे जाकर बहुत सारे परेशानियों का कारण बन सकता है। तो आइये जानते हैं पीरियड्स में हेवी फ्लो के कारण होने वाली कुछ परेशानियाँ। 

Advertisment

पीरियड्स में हेवी फ्लो के कारण होने वाली 5 परेशानियां

1. कमजोरी और थकावट 

पीरियड्स के दौरान अत्याधिक ब्लीडिंग होने के कारण शरीर में खून की कमी हो सकती है जिसकी वजह से एनीमिया होने की संभावना होती है। इसके कारण शरीर में कमजोरी, थकावट और चक्कर जैसा महसूस हो सकता है। जब शरीर से निरंतर ब्लीडिंग होती रहेगी तो शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है जिससे सामान्य गति विधियां करने में कठिनाई आती है।

Advertisment

2. अत्याधिक दर्द 

अतिथि ब्लीडिंग के कारण बार-बार पैड्स को बदलने की आवश्यकता होती है जो बहुत असुविधाजनक होने के साथ दर्दनाक भी होता है। हैवी फ्लोर के कारण अक्सर पेट में बहुत दर्द होना शुरू हो जाता है और साथ ही मरोड़ जैसा भी महसूस होता है। जिसके वजह से महिलाएं असहाय महसूस करती हैं वह अपना कार्य खुद से नहीं कर पाती। 

3. तनाव

Advertisment

हार्मोनल इंबैलेंस होने की वजह से हैवी ब्लीडिंग होता है जिससे महिलाओं में मेंटल स्ट्रेस बढ़ जाता है जो की असुविधा का कारण बनता है। इसके कारण जीवन की गतिविधियों पर असर पड़ता है और साथ ही रिश्तो को भी प्रभावित कर सकता है। हैवी फ्लोर से संबंधित समस्याओं और चिंता के कारण महिलाएं डिप्रेशन में भी जा सकती है जो उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता। डिप्रेशन से उभरना बहुत कठिन हो सकता है।

4. हाइजीन 

अत्यधिक ब्लीडिंग के कारण पर्सनल स्वच्छता बनाए रखना किसी चुनौती से काम नहीं होता। क्योंकि हैवी फ्लोर के कारण बार-बार हमें पैड्स को चेंज करना होता है जिससे कभी-कभी हाइजीन मेंटेन नहीं हो पता। मेंटेन ना होने के कारण इंफेक्शन और अन्य समस्याओं का खतरा बना रहता है। जब हम पैड्स और अन्य उत्पादक का इस्तेमाल लंबे समय तक करते हैं तो इससे हमें स्किन रैशेज या इरिटेशन की प्रॉब्लम हो सकती है।

Advertisment

5. अन्य स्वस्थ समस्या

हैवी फ्लोर का कारण हॉरमोन इंबैलेंस हो सकता है जो बहुत सारे परेशानियों की तरफ इशारा करता है। हॉरमोन इंबैलेंस की समस्या सबसे अधिक PCOS में देखने को मिलती है। इसके कारण महिलाओं में थायराइड का स्तर बढ़ सकता है जो उनके लिए हानिकारक होता है। हैवी ब्लीडिंग का कारण गर्भाशय की समस्या भी हो सकती है जिसकी जांच करना हमारे बहुत आवश्यक होता है।

Heavy Flow During Periods Heavy Bleeding Periods
Advertisment