Advertisment

Chaulai Benefits: हरी सब्जी चौलाई है शरीर के लिए स्वास्थ्यप्रद

ब्लॉग | हैल्थ: चौलाई में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। चौलाई हरी सब्जी विटामिन ए और सी के साथ-साथ खनिजों से भी भरपूर होती है। इसको खाने से शरीर में खनिजों की कमी से जुड़ी समस्याएं और कमजोरियां दूर होती हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
चौलाई के फायदे

बहुत फायदेमंद है चौलाई

Chaulai Benefits: अक्सर बच्चे हरी-सब्जियां खाने में बहुत नखरे करते हैं लेकिन चौलाई ऐसी हरी सब्जी है जो खाने में स्वाद के साथ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी है। चौलाई को महिलाएं सादी सब्जी के रूप में या आलू के साथ मिलाकर बनाती हैं। 

Advertisment

चौलाई में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। चौलाई हरी सब्जी विटामिन ए और सी के साथ-साथ खनिजों से भी भरपूर होती है। इसको खाने से शरीर में खनिजों की कमी से जुड़ी समस्याएं और कमजोरियां दूर होती हैं। 

eyes remedies

चौलाई खाने के क्या फायदे होते हैं

Advertisment

चौलाई देखने में छोटे-पत्ते वाली होती है। इसके पत्ते हरे और बैंगनी रंग के होते हैं। चौलाई चोए के बीज से घर पर भी बोई जा सकती है। आइए जानें चौलाई खाने के फायदे :-

शारीरिक कमजोरी दूर करती है

कई बार शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हो जाने के कारण दैनिक कार्य करने में बहुत परेशानी खड़ी हो जाती है। ऐसे में चौलाई को खाने से शरीर से जुड़ी शारीरिक और मानसिक दोनों ही परेशानियां दूर हो जाती हैं। शरीर को ताकत मिलती है और शरीर अच्छे से काम करता है। 

Advertisment

मोटापा दूर करती है

चौलाई को खाने से शरीर में मोटापा दूर होता है। इसकी सब्जी को उबालकर या तल कर किसी भी तरह रोजाना खाने से शरीर में अनावश्यक वसा दूर होता है। शरीर में ताकत बढ़ती है और मोटापा कम होता है। 

आंखों को तेज करती है

Advertisment

चौलाई में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। दोनों ही विटामिन आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद हैं। ऐसे में चौलाई को रोजाना खाने से आंखों की रौशनी बढ़ती है और आंखें कमजोर नहीं होतीं। आंखों से जुड़ी समस्याएं जैसे आंखों का जाला, आंखों में धुंधलाहट दूर होता है। 

हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर 

चौलाई खाने से हृदय का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसमें पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स हृदय में होने वाली किसी भी तरह की कमजोरी को दूर करते हैं। इसके साथ ही चौलाई में फायबर होता है जिसको लेने से हृदय का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। 

Advertisment

पाचन के लिए लाभदायक 

चौलाई को खाने से पेट से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन चौलाई को अच्छे से धोकर उसकी सब्जी बनाएं। ऐसा इसलिए कि चौलाई एक हरी सब्जी है, इसमें मिट्टी की मात्रा भी होती है। मिट्टी पेट में जाने से किडनी में परेशानी पैदा कर सकती है। पेट का स्वास्थ्य ठीक होने की अपेक्षा खराब हो सकता है। ऐसे अच्छे से धोकर चौलाई को खाएं। चौलाई पेट में कब्ज भी नहीं होने देती।

इस तरह चौलाई को रोजाना खाने से शरीर से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। चौलाई मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होती है। गर्भवती महिलाओं को चौलाई को खाने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Chaulai Benefits Chaulai चौलाई
Advertisment