Women Health: ओवरी में बड़े सिस्ट होने के कारण होने वाली परेशानियां

सिस्ट का होना आम बात है पर इसका बढ़ जाना उनके सेहत पर बुरा असर डालता है। समय से बढ़ते सिस्ट का उपचार करने से हम उसे नियंत्रित कर सकते हैं और अपने जीवन की क्वालिटी को अच्छा बनाकर रख सकते हैं।

author-image
Sneha yadav
New Update
Common problem caused by ovarian cyst

(Image credit: pinterest)

CommonProblemCausedByOvarianCysts: सिस्ट एक प्रकार का तरल पदार्थ होता है जो ओवरी में बनता है। महिलाओं के शरीर में सबसे महत्वपूर्ण अंग ओवरी होता है जिसके कारण मां बनने के लिए सक्षम होती हैं। सिस्ट का होना आम बात है पर इसका बढ़ जाना उनके सेहत पर बुरा असर डालता है। समय से बढ़ते सिस्ट का उपचार करने से हम उसे नियंत्रित कर सकते हैं और अपने जीवन की क्वालिटी को अच्छा बनाकर रख सकते हैं। तो आइये जानते हैं ओवरी में बड़े सिस्ट होने के कारण होने वाली कुछ परेशानियां।

ओवरी में बड़े सिस्ट होने के कारण होने वाली 5 परेशानियां

1. पीरियड्स में अनियमितता

Advertisment

ओवरी सिस्ट के कारण पीरियड में बहुत सारी समस्या उत्पन्न हो सकती है जिनमें से एक समस्या पीरियड्स का अनियमित होना इसके कारण महिलाओं को हेवी फ्लो की समस्या हो सकती है। सिस्ट के कारण पीरियड साइकिल की अवधि भी काम या बहुत ज्यादा हो सकती है। इसके कारण हमारे शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं। इसी कारण हमें Pcod और PCOS जैसी समस्या भी हो सकती है।

2. पेट में दर्द

जब पूरी सिस्ट का आकार बढ़ने लगता है तो इससे अन्य परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती हैं जैसे कि पेट में अत्यधिक दर्द होना आमतौर पर पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है और साथ ही कभी-कभी यह पीठ में भी हो सकता है। पीरियड्स के दौरान क्रैंप्स बहुत तीव्र हो सकता है। यह हमारे जीवन के क्वालिटी को भी प्रभावित करता है।

3. फर्टिलिटी में समस्याएं

ओवरी में मौजूद सिस्ट महिलाओं के फर्टिलिटी में समस्या उत्पन्न करता है। इसके कारण ओवरी के सामान्य कामकाज में बाधा आती है जिससे ओवल्यूशन की प्रक्रिया प्रभावित होती है। ओवल्यूशन गर्भधारण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। सिस्ट के आकार में वृद्धि होती रहती है या बार-बार बनते हैं तो यह प्रेगनेंसी में समस्या उत्पन्न कर सकता है।

4. यूरिन समस्या

Advertisment

जिसकी वजह से महिलाओं के पीरियड्स के साथ और भी अंग प्रभावित होते हैं। अगर हमारे शरीर में बड़े सिस्ट मौजूद है तो उसके कारण यूरिन करने में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। सिस्ट हमारे शरीर में मौजूद इंटेस्टाइन पर भी बुरा असर डालता है इसकी वजह से कब्ज,दर्द या पेट की अन्य समस्याएं हो सकती हैं। सिस्टर कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए क्योंकि आगे जाकर बड़े परेशानी का रूप ले सकती है।

5. मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

ओवरी में मौजूद सिस्ट हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभाव डालती है। सिस्ट के कारण उत्पन्न होने वाला दर्द मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके कारण महिलाओं को चिंता और तनाव बना रहता है। दर्द के चलते डिप्रेशन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है जो जीवन की क्वालिटी को खराब करता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Polycystic Ovary Syndrome Signs of Polycystic Ovary Syndrome Polycystic Ovary Disease