Advertisment

Heart Disease In Women: डेली फूड हैबिट को बनाएं हार्ट-हेल्दी डाइट

author image
Apurva Dubey
17 Oct 2022
Heart Disease In Women: डेली फूड हैबिट को बनाएं हार्ट-हेल्दी डाइट

कुछ लोग मानते हैं कि हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम पुरुषों में होना काफी कॉमन बात है। हाल ही में हुए सर्वे के हिसाब से, अमेरिका में महिलाओं और पुरुषों की मौत की सबसे कॉमन वजह हार्ट अटैक थी। इसका अर्थ है कि महिलाओं में भी हार्ट रेलेटेड प्रॉब्लम होना आम है। बस कभी-कभी महिलाओं में हार्ट डिजीज के लक्षण पुरुषों से काफी अलग हो जाते हैं, जिनके कारण इसका पता लगाना मुश्किल होता है।   

Advertisment

Heart Disease In Women: डेली फूड हैबिट को बनाएं हार्ट-हेल्दी डाइट 

1. अखरोट 

हम सभी जानते हैं कि अखरोट बहुत ही फायदेमंद ड्राई फ्रूट है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर है। इसमें कोलेस्टेरोल की मात्रा काफी कम होती है जिसके कारण यह आपके हार्ट को नुकसान नहीं पहुंचता। लोगों का मानना है कि अखरोट केवल आपके दिमाग ही नहीं बल्कि आपके दिल को भी तंदरुस्त बनता है। 

Advertisment

2. अवाकाडो 

अवाकाडो काफी लोकप्रिय है। आपके अक्सर कई विदेशी और बॉलीवुड सेलिब्रिटी को अवाकाडो का सेवन करते हुए देखा होगा। यह बहुत ही फायदेमंद होता है। अवाकाडो की बहुत तरह से रेसिपी तैयार की जा सकती है।  इसमें पोटैशियम होता है जो आपके हार्ट के लिए काफी अच्छा सोर्स माना गया है। इसके साथ ही इसमें मौजूद तत्व आपके बॉडी में कोलेस्टेरोल को बढ़ने से रोकते हैं। 

3. ग्रीन और ब्लैक टी

Advertisment

अक्सर हार्ट पेशेंट को डेरी प्रोडक्ट का सेवन करने से रोका जाता है। ऐसे में आप दूध की चाय का सेवन कम करें और ग्रीन या ब्लैक टी पिएं।  इनमें पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो यह एक ऑर्गेनिक केमिकल्स होता है, जो ब्लैक और ग्रीन टी में पाया जाता है। ये हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने के लिए जाने जाते हैं। इससे शरीर में गुड कोलेस्टेरोल की मात्रा बढ़ती है और इंफ्लेमेशन कम होता हैं। 

4. मछली 

स्वस्थ दिल के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार मछली खानी चाहिए। सार्डीन, सैमन, मैकरल मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो दिल को महफूज रखते हैं। 

5. होल ग्रेन

होल ग्रेन में एक तरह से पूरा अनाज होता है- चोकर, बीज और एंडस्पर्म सब मौजूद रहता है, जैसे होल व्हीट आटा, ओटमील, होल कॉर्नमील। यही अगर आप रिफाईन्ड आइटम खाओ तो उसमें से चोकर निकल दिया जाता है। इस प्रक्रिया मे अनाज में पाए जाने वाले विटामिन्स, आयरन और डाइटरी फाइबर का अधिकतर हिस्सा खत्म हो जाता है। इसलिए स्वस्थ दिल के जरूरी है कि आप होल ग्रेंन्स से तैयार आटा, ब्रेड आदि को अपनी डाइट में शामिल करें। 

Advertisment
Advertisment