Advertisment

Benefits Of Walnut: अखरोट बच्चों के लिए किसी जादू से कम नहीं

author-image
एडिट
New Update
Benefits Of Walnut

अगर आपने भी अपने बच्चों की डाइट में ड्राय फ्रूटस एड करना शुरू कर दिया है तो केवल काजू बदाम तक सीमित रहने की जगह एक अच्छा ऑपशन आप अखरोट को बना सकते है। अखरोट के ऐसे कई फायदे है जो लोग अक्सर अज्ञानता के कारण इग्नोर कर देते है और इसे अपनी डाइट में शामिल नही करते है।

Advertisment

बढ़ते हुए बच्चों को जिन पोषक तत्वो की जरूरत होती है उन सभी जरूरतों को अखरोट पूरा कर सकता है।

  • प्रति 100 ग्राम अखरोट, 667 केसीएल ऊर्जा, 16.67 ग्राम प्रोटीन, 66.67 ग्राम टोटल फैट, 6.67 ग्राम सैचुरेटेड फैट, 8.33 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड फैट, 46.67 ग्राम पोलीअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है।
  •  साथ ही, 100 ग्राम अखरोट में 13.33 ग्राम कार्बोहाड्रेट, 2.6 ग्राम डाइटरी फाइबर, 3.33 ग्राम शुगर, 100 एमजी कैल्शियम, 2.4 एमजी आयरन, 380 एमजी फास्फोरस मौजूद होता है।

आइए, जानते है अखरोट के फायदे जो आपके बच्चों के स्वास्थ के लिए है जरूरी।

Advertisment

Benefits Of Walnut: बच्चों को अखरोट देने के फायदे -

1. यादाश्त और मस्तिष्क के लिए लाभकारी

घर में बड़े-बुजुर्ग भी अक्सर कहते है कि बच्चे की यादाश्त बढ़ाने के लिए उन्हे बदाम व अखरोट दो। लेकिन हम इन छोटी छोटी बातो को अनसुना कर देते है। अखरोट के सेवन से स्मृति, सीखने के कौशल और चिंता-संबंधी व्यवहार में सुधार आ सकता है। इसमे पाया जाने वाला omega 3 भी इसमें सहायक है।

Advertisment

2. हड्डियों व दाँतों के लिए लाभकारी

अखरोट अल्फा लिनोलेनिक एसिड से समृद्ध होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभा सकता है। वही अखरोट कैल्शियम से भी भरपूर होता है। कैल्शियम ही एक ऐसा श्रोत है जिससे हड्डियाँ मजबूत बनती है व ठीक ढँग से विकसित होती है इसलिए बढ़ते हुए बच्चों के लिए यह एक सेहतमंद ऑपशन बन सकता है।

3. एनीमिया से बचाने में मददगार

Advertisment

छोटे बच्चों में ज्यादातर एनीमिया का शिकार हुआ देखा जाता है। यह बहुत आम सी बात है। एनीमिया दरअसल शरीर में आयरन की कमी से होता है। वहीं, अखरोट में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए यह बच्चों को एनीमिया के खतरे से बचाता है।

4. प्रोटीन से भरपूर

प्रोटीन को हड्डियों, मांसपेशियों और त्वचा के स्वस्थ निर्माण के लिए भी जरूरी माना गया है। बढ़ते हुए बच्चों में यह और भी जरूरी होता है। प्रोटिन से ही मांसपेशियों का सही विकास हो पाता है। ऐसे में अखरोट में प्रोटिन की मात्रा भी भरपूर होती है।

5. एनर्जी से भरपूर

अगर आपका बच्चा पूरे दिन लो फील करता है और स्कूल से आते ही थक जाता है या कोई भी काम या खेल कूद ही थकान के मारे ज्यादा नही करता। ऐसे में आप अपने बच्चों को अखरोट दे सकते है। यह बच्चों में एनर्जी बूस्टर का भी काम कर सकता है।

Diet For Students Children Care And Parenting Health Tips walnut
Advertisment