Advertisment

Anemia: हाथ-पैर ठंडे रहते हैं, एनीमिया की कमी है कारण, खाएं ये आहार

महिलाओं में एनीमिया एक बहुत आम समस्या है। यह एक ऐसी समस्या है जिसमें बॉडी में रेड-ब्लड सेल की कमी हो जाती है। एनीमिया की कमी को पूरा करने के लिए आप सीजनल सब्जियों को खाएं। उन सब्जियों को ज्यादा मात्रा मिले जिनमें आयरन ज्यादा मात्रा में होता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
anemia

(Image Credit: Freepik)

Diet Tips For Anemia: महिलाओं में एनीमिया एक बहुत आम समस्या है। यह एक ऐसी समस्या है जिसमें बॉडी में रेड-ब्लड सेल की कमी हो जाती है। इन सेल की मदद से ही ऑक्सीजन पूरे शरीर में पहुंचता है। जिससे हमारे ऑर्गन, मसल और टिशू अच्छे ढंग से काम करते हैं। रेड ब्लड सेल में ही आयरन होता है जो ऑक्सीजन को ब्लड के साथ जोड़े रखता हैं। 

Advertisment

Anemia: हाथ-पैर ठंडे रहते हैं, एनीमिया की कमी है कारण, खाएं ये आहार 

आईए इसके लक्षण जानते हैं-

  • इस स्थिति में बॉडी में थकावट रहती है। जिस कारण आप अपने दिनचर्या के काम भी नहीं कर पाते हैं।
  • आपको चक्कर आने लगते हैं।
  • सर्दियों के मौसम जरूरत से ज्यादा ठंड लगती है और हाथ-पैर ठंडे रहते हैं।
  • सिर दर्द रहता है।
  • शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द रहता है।
  • त्वचा का रंग पीला पड़ जाता है।
Advertisment

डाइट में कुछ बदलाव करके आप एनीमिया की कमी को पूरा कर सकते हैं-

सब्जियों का सेवन करें:

एनीमिया की कमी को पूरा करने के लिए आप सीजनल सब्जियों को खाएं। उन सब्जियों को ज्यादा मात्रा मिले जिनमें आयरन ज्यादा मात्रा में होता है।

Advertisment

पालक- इसके लिए आप पालक का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है और एनीमिया का एक बड़ा कारण आयरन की कमी ही होता है। 

फूल गोभी: फूल गोभी भी बिल्कुल सीजनल सब्जी है। इसमें विटामिन सी की मात्रा होती है जो आयरन का अवशोषण करने में मदद करती है। इसलिए आप इसे भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ब्रोकली: ब्रोकली भी बहुत ज्यादा पौष्टिक सब्जी है। यह भी एनीमिया की कमी को पूरा करने में मदद कर सकती है। इसमें आयरन और विटामिन सी दोनों शामिल होते हैं जो एनीमिया की स्थिति में को सुधार सकते हैं।

Advertisment

जिमीकन्द: जिमीकंद कोई फैंसी सब्जी नहीं है लेकिन इसके फायदे बहुत है। यह आपके पाचन क्रिया को भी स्वस्थ रखता है। आपके क्रैंप्स, फटीग और बोन हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं पोटैशियम, मैग्निशियम, जिंक, फॉस्फोरस और कैल्शियम।

ड्राई फ्रूट खाएं

स्नैक टाइम में जंक फूड को अवॉयड करें और ड्राई फ्रूट को शामिल कर सकते हैं। यह आपकी भूख को भी शांत करेंगे और एनीमिया की कमी में भी सुधार करेंगे। ऐसे बहुत सारे ड्राई फ्रूट है जो आयरन की कमी को पूरा करते हैं जैसे के किशमिश, छुहारा, बादाम, अखरोट और खजूर आदि। 

Advertisment

फलों का सेवन

फल हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं हमेशा सीजनल फलों का ही सेवन करना चाहिए इसके साथ ही यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं आयरन की कमी में भी उन फलों का इस्तेमाल करना चाहिए जिनमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है जैसे सब तरबूज अनार अमला और अमरूद आदि।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधीनिर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

एनीमिया Anemia
Advertisment