Advertisment

Menopause Tips: मेनोपॉज के दौरान ब्रेस्ट में दर्द होने पर ये 5 चीज़े जरूर करें

मेनोपॉज के दौरान ब्रेस्ट में दर्द एक सामान्य समस्या हो सकती है ब्रेस्ट में दर्द कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि हार्मोनल परिवर्तन, ब्रेस्ट टिश्यू की वृद्धि, या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं। आइए जानें की ब्रेस्ट पेन में आप क्या कर सकती है।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
breastpain.png

Image Credit- Freepik

Menopause Tips: मेनोपॉज के दौरान ब्रेस्ट में दर्द एक सामान्य समस्या हो सकती है जो कई महिलाओं को प्रभावित करता है, ये दर्द असहनीय हो सकता है। असल में मेनोपॉज वो फेस है जब महिलाओं को पीरियड्स पूरी तरह खत्म हो जाते हैं इसका अर्थ है की मेनोपॉज होने के बाद महिलाओं की फर्टिलिटी खत्म हो जाती है और वे कंसीव करने की क्षमता भी खो देती हैं और इस दौरान वे कई इस समस्याओं का सामना करती है जिसमे से एक ब्रेस्ट पेन भी है। ब्रेस्ट में दर्द कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि हार्मोनल परिवर्तन, ब्रेस्ट टिश्यू की वृद्धि, या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं। आइए जानें की ब्रेस्ट पेन में आप क्या कर सकती है।

Advertisment

मेनोपॉज के दौरान ब्रेस्ट में दर्द होने पर ये 5 चीज़े जरूर करें

1. एक्सरसाइज करना है जरूरी

मेनोपॉज के दौरान आपको केवल ब्रेस्ट पेन ही नही बल्कि और भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, एक्सरसाइज करने से आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति सही रहेगी।कुछ साधारण और लाइट एक्सरसाइज जैसे कि वाकिंग, स्विमिंग, योगा और पायलेट्स में आरामदायक हो सकते हैं। ये एक्सरसाइज स्ट्रेस को कम करने और शारीरिक संतुलन को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं, जिससे ब्रेस्ट में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।

Advertisment

2. गर्म पानी से करें सिकाई

मेनोपॉज के दौरान ब्रेस्ट में दर्द होने पर गर्म पानी से सिकाई करना एक सुझाव है जो कुछ महिलाओं को राहत देता है। गर्म पानी से सिकाई करने से ब्रेस्ट में दर्द और जकड़न को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, गर्म पानी से सिकाई करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ सकता है, जिससे दर्द कम हो सकता है। आप चाहे तो हॉट वाटर बैग का उपयोग भी कर सकती हैं।

3. ब्रा वही जो बॉडी को सपोर्ट करें 

Advertisment

मेनोपॉज के दौरान ब्रेस्ट में दर्द होने पर सही ब्रा का चयन बहुत जरूरी होता है। यह आपके ब्रेस्ट को सही तरीके से सपोर्ट करके दर्द को कम कर सकता है। एक अच्छी ब्रा आपको सही समर्थन प्रदान करेगी और ब्रेस्ट में दर्द को कम करने में मदद करेगी, इसलिए ब्रा का चयन करते समय यह सुनिश्चित करें कि वह आपके शरीर के लिए सही है। आप स्पोर्ट्स ब्रा का उपयोग कर सकती हैं।

4. गुनगुने पानी से नहाएं

गरम पानी के स्नान से राहत मिल सकती है, क्योंकि यह ब्रेस्ट में संचित इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकता है। गरम पानी से स्नान करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ सकता है, जो ब्रेस्ट में दर्द को कम कर सकता है। गुनगुने पानी से नहाना और ब्रेस्ट की सिकाई करना जरूरी है इससे असहनीय दर्द भी कम हो सकता है।

Advertisment

5. ऑयल से करें मसाज 

एसेंशियल ऑयल से मसाज करना मेनोपॉज समय ब्रेस्ट में अगर दर्द महसूस हो तो एक अच्छा उपाय है। अनेक एसेंशियल ऑयल्स में एंटीइंफ्लामेट्री और दर्दनिवारक गुण होते हैं जो ब्रेस्ट दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। मसाज करने के लिए, एक-दो बूँद एसेंशियल ऑयल को अपने हाथों में गरम करें और फिर हल्के हाथों से ब्रेस्ट की मांसपेशियों को प्रेस करें और धीरे धीरे मसाज करें।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Tips Menopause
Advertisment