Weight Gain: आसानी से वज़न बढ़ने के तरीके

वज़न घटना बस फिटनेस नहीं होता बल्कि वज़न बढ़ाना भी फिटनेस में ही आता है। कई लोगों को वज़न बढ़ाने में बहुत कठिनाई होती है पर इसके और भी बहुत तरीके होते हैं।

author-image
Anjali Mishra
New Update
weight

weight loss Photograph: (Freepik)

Easy ways to increase weight: अक्सर हम फिटनेस की बात करते हुए सिर्फ़ वज़न कम करने की बात करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कम वज़न या दुबलेपन से परेशान रहते हैं। चाहे कारण हाई मेटाबॉलिज़्म हो, स्ट्रेस, न्यूट्रिएंट्स की कमी या कोई हेल्थ कंडिशन। कमज़ोर शरीर सेल्फ कॉन्फिडेंस और एनर्जी लेवल दोनों पर असर डाल सकता है। ऐसे में ये जानना ज़रूरी है कि वज़न बढ़ाना सिर्फ़ ज़्यादा खाना नहीं, बल्कि हेल्दी और बैलेंस्ड ढंग से सही चीज़ें खाना और सही लाइफस्टाइल अपनाना होता है। अच्छी बात ये है कि कुछ आसान आदतें और पोषण से भरपूर फूड्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल करके आप धीरे-धीरे हेल्दी और बैलेंस्ड तरीके से वज़न बढ़ा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे वज़न बढ़ाने के आसान, सुरक्षित और असरदार उपाय जो न सिर्फ़ शरीर को मज़बूत बनाएंगे, बल्कि आपको अंदर से फिट भी रखेंगे।

Advertisment

आसानी से वज़न बढ़ने के तरीके

1. खुराक बढ़ाए 

दिनभर बार-बार खाने से शरीर को लगातार ऊर्जा और पोषण मिलता है। इससे मेटाबॉलिज्म स्थिर रहता है और शरीर में कैलोरी स्टोर होने लगती है। ड्राई फ्रूट्स, स्मूदी, फल, दोपहर का खाना, रात का हेल्दी डिनर।

Advertisment

2. प्रोटीन की मात्रा बढ़ाए 

वज़न बढ़ाने के साथ-साथ मसल्स बनाना भी ज़रूरी है। प्रोटीन से मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं और शरीर सही ढंग से आकार लेता है। प्रोटीन के सोर्स दूध, दही, पनीर, अंडे, चिकन, मछली, दालें, चना, राजमा, नट्स, सोया।

3. स्मूदी और शेक्स

Advertisment

तरल फॉर्म में कैलोरी और पोषण मिलना आसान होता है, जिससे भूख भी नहीं मरती और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। बनाना मिल्क शेक, ड्राई फ्रूट्स स्मूदी, चॉकलेट पीनट बटर शेक, ओट्स प्रोटीन स्मूदी।

4. हेल्दी कैलोरी

हाई कैलोरी लेकिन न्यूट्रिशस फूड खाने से शरीर में वज़न जल्दी बढ़ता है और आप थकते नहीं हैं। केला, आम, आलू, शकरकंद, ओट्स, मखाना, ब्राउन राइस, पीनट बटर, चीकू।

Advertisment

5. एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग 

वज़न बढ़ाने में केवल खाना ही नहीं, थोड़ी वर्कआउट भी ज़रूरी है ताकि मसल्स बनें और चर्बी न बढ़े। हफ्ते में 3–4 दिन वेट ट्रेनिंग, योग और स्ट्रेचिंग, पुशअप्स, स्क्वैट्स, डंबल वर्कआउट।

6. नींद लें 

Advertisment

रात की पूरी नींद शरीर की मरम्मत और मसल्स ग्रोथ में मदद करती है। नींद की कमी वजन बढ़ाने के प्रयासों को बेकार कर सकती है। रोज़ 7–8 घंटे की नींद लें, स्क्रीन टाइम कम करें, सोने का समय तय करें।

वजन नींद हेल्दी बढ़ाने