Advertisment

Women Health: महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण खनिज

महिलाओं के लिए खनिज का सही मात्रा में सेवन करना अति आवश्यक हैI सही मात्रा में खनिजों का सेवन महिलाओं की शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभाता हैI शारीरिक विकास के लिए महिलाओं को सही मात्रा में नियमित रूप से खनिज का सेवन करना चाहिएI

author-image
Neha Dixit
New Update
Essential Minerals

Essential Minerals For Women (Image Credit: Pinterest)

Essential Minerals For Women: महिलाओं के लिए खनिज का सही मात्रा में सेवन करना अति आवश्यक हैI सही मात्रा में खनिजों का सेवन महिलाओं की शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभाता हैI शारीरिक विकास के लिए महिलाओं को सही मात्रा में नियमित रूप से खनिज का सेवन करना चाहिएI महिलाओं की शारीरिक विकास के लिए सभी प्रकार के खनिज समान रूप से महत्वपूर्ण हैI

Advertisment

महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण खनिज

शरीर के लिए खनिजों का महत्व अत्यधिक है हमारे शरीर को सही मात्रा में हर खनिज की जरूरत होती है कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, जिंक, सेलेनियम इन सारे खनिजों को सही मात्रा में लेना हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक हैI 

1. आयरन 

Advertisment

आयरन शरीर के विकास के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण खनिज हैI आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में बेहद सहायक होता है, रक्त संचार की मात्रा सही बनी रहती है और हम और ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैंI आयरन हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता हैI 

2. पोटेशियम

पोटेशियम निर्मित आहार हमारे शरीर की विभिन्न प्रक्रियाओं को संतुलित बनाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैI यह हमारे हृदय क्रिया को संतुलित बनाए रखना है हमारी मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता हैI 

Advertisment

3. कैल्शियम 

कैल्शियम हमारे शरीरिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैI कैल्शिम हमारी हड्डियों दांतों और मांसपेशियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में कारगर होता है। बच्चों के दांतों और हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम खनिज की आवश्यकता सबसे ज्यादा होती है और यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता हैI

4. जिंक

Advertisment

जिंक हमारी इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करने में कारगर साबित होता है। शारीरिक विकास मांसपेशियों की मजबूती और ऊर्जावान होने के लिए हमें जिंक का सही मात्रा में सेवन करना महत्वपूर्ण है। पालक, दूध, दही, नट्स, योगर्ट, सोयाबीन, दालचीनी  इन सब के सेवन से आपके शरीर में जिंक की मात्रा पूरी हो सकती हैI 

5. मैग्नीशियम

सही मात्रा में मैग्नीशियम खनिज का सेवन करने से आपके दिमाग और ध्यान की क्षमता बढ़ेगी, मन शांत होगा। मैग्नीशियम का सही मात्रा में सेवन आपका ध्यान स्थिर रखने में ऊर्जावान बनाने में है और आपकी शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक हैI

Advertisment

6. सेलेनियम

सेलेनियम का सही मात्रा में सेवन करने से यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाता है। सेलेनियम खनिज, कैंसर की रोकथाम में बेहद सहायक होता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

आयरन Minerals
Advertisment