Advertisment

Female Condom: महिला कंडोम के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले 5 प्रश्न

यहां आप महिलाओं के लिए कंडोम के इस्तेमाल से जुड़े कुछ सवालों के बारे में जानेंगे। गर्भवती होने की संभावना को कम करने के लिए महिला कंडोम का उपयोग करने की आवश्यकता है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Debopriya
New Update
condom

female condom

Female Condom: सेक्स के दौरान हम सभी ज्यादातर सुरक्षा के लिए पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। अगर कोई ज्यादा सावधानी बरतना चाहता है तो महिलाएं उसके लिए टैबलेट लेती हैं, लेकिन बहुत कम महिलाएं हैं जो अपने सेक्स के लिए कंडोम का इस्तेमाल करती हैं। महिलाओं की अधिकतम संख्या कंडोम का उपयोग करना पसंद नहीं करती क्योंकि उन्हें यह पसंद नहीं है या उनके पास कंडोम और उनकी सुरक्षा से संबंधित बहुत सारे प्रश्न हैं। लेकिन महिला कंडोम भी पुरुष कंडोम की तरह ही अच्छे होते हैं इसलिए अगर कोई महिला कंडोम का इस्तेमाल करना चाहता है तो वह आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकता है।

Advertisment

ऐसी कई महिलाएं भी हैं जो सोच सकती हैं की अगर पुरुष कंडोम का इस्तेमाल कर रहा है तो महिला कंडोम का इस्तेमाल करने की क्या जरूरत है? इस सवाल की तरह ही बहुत सारे सवाल हैं जो हर महिला कंडोम के इस्तेमाल के बारे में जानना चाहती है। यहां आप महिलाओं के लिए कंडोम के इस्तेमाल से जुड़े कुछ सवालों के बारे में जानेंगे। लेकिन यह भी सच है की महिलाओं को भी अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि कई बार सेक्स से भी बीमारी फैल सकती है। तो आइए देखें की महिला कंडोम के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न क्या हैं।

महिला कंडोम के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

myths about female condom
Advertisment

1. हमें फीमेल कंडोम के उपयोग की आवश्यकता क्यों है

बहुत सी ऐसी महिलाएँ हैं जिन्हें फीमेल कंडोम का उपयोग करना पसंद नहीं है, वे सोच सकती हैं की हमें कंडोम के उपयोग की आवश्यकता क्यों है? आपको एचआईवी जैसे यौन संचारित संक्रमणों से खुद को बचाने या गर्भवती होने की संभावना को कम करने के लिए महिला कंडोम का उपयोग करने की आवश्यकता है।

2. क्या हम महिला कंडोम का पुन उपयोग कर सकते हैं

Advertisment

आप सोच सकते हैं की क्या आप महिला कंडोम का पुन: उपयोग कर सकते हैं या नहीं? लेकिन आप किसी भी तरह के कंडोम का पुन: उपयोग नहीं कर सकते हैं, महिला कंडोम हो या पुरुष कंडोम। 

3. क्या महिला कंडोम और पुरुष कंडोम का एक साथ उपयोग किया जा सकता है

आप सोच सकते हैं की क्या हम महिला और पुरुष कंडोम दोनों का एक साथ उपयोग कर सकते हैं? लेकिन दोनों कंडोम को एक साथ इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह आपके सेक्स में समस्या पैदा कर सकता है और महिला कंडोम हो या पुरुष कंडोम दोनों पार्टनर को समान रूप से सुरक्षा प्रदान करता है। 

Advertisment

4. क्या हम पीरियड्स के दौरान महिला कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं

जब आप अपने पीरियड्स पर होते हैं तो आप आसानी से महिला कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह आपके पीरियड्स में कोई दिक्कत नहीं करता है। 

5. क्या हम गर्भावस्था के दौरान महिला कंडोम का उपयोग कर सकते हैं

हाँ, आप गर्भावस्था के दौरान आसानी से महिला कंडोम का उपयोग कर सकती हैं क्योंकि इससे आपको या आपके बच्चे को कोई नुकसान नहीं होता है।

condom female condom female सेक्स महिला कंडोम
Advertisment