Advertisment

FAQs About Intimacy After Menopause: मेनोपॉज के बाद इंटिमेसी से जुड़े सवालों के जवाब यहां जानें

मेनोपॉज के बाद बहुत सारे लोग अपनी सेक्सुअल लाइफ पर विराम लगा देते हैं या फिर कुछ लोगों के दिमाग में स्टिग्मा भी होता है कि एक उम्र के बाद अगर हम सेक्स की इच्छा रखते हैं तो लोग हमें जज करेंगे। आज हम इन सभी सवालों के जवाब जानेंगे-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Menopause Sex

Image Credit: NPR

FAQs About Intimacy After Menopause:  मेनोपॉज के बाद बहुत सारे लोग अपनी सेक्सुअल लाइफ पर विराम लगा देते हैं। उन्हें लगता है कि अब हम अपनी सेक्सुअल लाइफ को इंजॉय नहीं कर सकते हैं या फिर कुछ लोगों के दिमाग में स्टिग्मा भी होता है कि एक उम्र के बाद अगर हम सेक्स की इच्छा रखते हैं तो लोग हमें जज करेंगे। ऐसे भी बहुत सारे कपल्स होते हैं जो कई बार बच्चों के होने के बाद भी अपनी सेक्स लाइफ बंद कर देते हैं। आज हम इन सभी सवालों के जवाब जानेंगे कि क्या मेनोपॉज के बाद इंटिमेसी जारी रख सकते हैं-

Advertisment

मेनोपॉज के बाद इंटिमेसी से जुड़े सवालों के जवाब यहां जानें

क्या मेनोपॉज के बाद सेक्स लाइफ प्रभावित होती है?

देखिए, मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक फेस है जिसमें वो बहुत सारे बदलावों से गुजरती हैं जैसे हॉट फ्लैशेस, नाइट स्वेट और हार्मोनल लेवल में कमी जिसके कारण वजाइनल ड्राइनेस हो जाती है जो पेनफुल सेक्स का कारण बनता है। इसके कारण सेक्स ड्राइव भी कम हो जाती है। इन सबके साथ ही महिलाओं को भावनात्मक बदलावों का भी सामना करना पड़ता हैं। इस तरह हम कह सकते हैं कि मेनोपॉज आपकी सेक्स लाइफ के ऊपर असर डालती है।

Advertisment

क्या मेनोपॉज के बाद सेक्स बंद कर देना चाहिए

अगर मेनोपॉज के बाद आपकी सेक्सुअल हेल्थ प्रभावित होती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप सेक्स करना बंद कर दे। आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स को इंजॉय कर सकते हैं। इसके साथ यह भी एक बात है कि हर महिला को मेनोपॉज अलग तरीके से प्रभावित करती है। आप सेक्स लाइफ को स्पाइस करने के लिए कुछ टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे आप सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपको सेक्स कम पेनफुल लगेगा। आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर अपनी डिजायर फैंटसीज और कंफर्ट के बारे में बात करें। इसके साथ ही पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ब्लड फ्लो को बढ़ाने के लिए मसाज और वाइब्रेशन थेरेपी को भी इस्तेमाल में कर सकते हैं। ऐसे और भी बहुत सारे टिप्स मौजूद हैं। 

क्या मेनोपॉज के बाद इंटिमेसी के दौरान कांट्रेसेप्टिव का इस्तेमाल करना जरूरी है?

Advertisment

मेनोपॉज के बाद भी कांट्रेसेप्टिव और सेफ सेक्स बहुत जरूरी है क्योंकि मेनोपॉज के बाद भी STI का खतरा रहता है। अगर आप यह भी सोच रहे हैं कि मेनोपॉज के बाद आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकते और आपको कॉन्ट्रासेप्शन का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है तब आपको यह जान लेना जरूरी है कि अगर आपके पीरियड अनियमित है या फिर आप लगातार पीरियड मिस कर रहे हैं तब भी आप प्रेग्नेंट हो सकते हैं जब तक आपको लगातार 12 महीने तक पीरियड्स नहीं आते हैं। इसके बाद आप कॉन्ट्रासेप्शन का इस्तेमाल करना बंद कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। 

मेनोपॉज के दौरान या बाद में मास्टरबेट कर सकते हैं?

मेनोपॉज के दौरान मास्टरबेट करने के महिलाओं को बहुत सारे फायदे मिलते हैं जैसे पकी बोरिंग सेक्स लाइफ  मजेदार बन सकती है। इसके साथ ही महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान वजाइनल ड्राइनेस की समस्या हो जाती है। अगर आप मास्टरबेशन करते हैं तो आपका ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे लुब्रिकेशन कम हो सकता है। इसके साथ ही वजाइना छोटा या फिर नैरो होने लग जाता है। मास्टरबेशन से आप इसे भी प्रीवेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही आपका मूड बूस्ट होता है और स्ट्रेस कम होता है। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Menopause Intimacy STI मास्टरबेट Intimacy After Menopause
Advertisment