Advertisment

Healthy Eyes : आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूर खाएं यह फल

रोजमर्रा की जिंदगी में आजकल लोगों का डिजिटल टाइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ज्यादा देर तक स्क्रीन देखना, ब्लू लाइट, लो लाइट इत्यादि से आंखों पर बहुत जोर पड़ सकता है। साथ ही साथ बाहर की यूवी रेज भी आंखों पर असर डालती है।

author-image
Shruti
New Update
fruits

(Image Credit - Freepik)

Fruits for healthy eyes : रोजमर्रा की जिंदगी में आजकल लोगों का डिजिटल टाइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ज्यादा देर तक स्क्रीन देखना, ब्लू लाइट, लो लाइट इत्यादि से आंखों पर बहुत जोर पड़ सकता है। साथ ही साथ बाहर की यूवी रेज भी आंखों पर असर डालती है। ऐसे में आप यह कुछ फल खाकर अपने आंखों की दृष्टि को स्वस्थ रख सकते हैं

Advertisment

आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूर खाएं यह फल

1. कीवी

कीवी आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जो कि आंखो के ब्लड वेसल्स की हेल्थ को मेंटेन रखता है। साथ ही साथ ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में कारगर है। विटामिन सी साथ ही साथ आंखों के कोलेजन प्रोडक्शन में भी सहायक है, जो कि आंखों की ओवरऑल हेल्थ के लिए लाभकारी है।

Advertisment

2. पपीता

पपीता में विटामिन सी, बेटा कैरोटीन और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। जो कि आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट के जैसे काम करता है और बेटा केरोटिन आंखों के अच्छी दृष्टि के लिए सहायक है।

3. शकरकंद (स्वीट पोटेटो)

Advertisment

शकरकंद में भरपूर मात्रा में बेटा केरोटिन होता है जिसको इंसान का शरीर विटामिन ए में तब्दील कर देता है। विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इससे नाइट ब्लाइंडनेस जैसी बीमारियां भी रूकती है और कॉर्निया जैसे नाजुक पार्ट्स का हेल्थ भी अच्छा रहता है।

4. नारंगी

नारंगी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो कि आंखों के ब्लड वेसल के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। साथ ही साथ इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती है। विटामिन सी आंखों की ओवरऑल हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है। 

Advertisment

5. ब्लू बेरी

ब्लूबेरी में ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है। साथ ही साथ इसमें एंथोस्यानिंस होते हैं जिससे की एज रिलेटेड मस्कुलर डिजनरेशन (एमडी) और कैटरेक्ट की संभावना कम होती है। साथ ही साथ एंटीऑक्सीडेंट आंखों को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Healthy Eyes आंखो का स्वास्थ
Advertisment