Advertisment

Women Health Care: महिलाएं अपने सवास्थ को भी दें प्राथमिकता

हमारे समाज में महिलाएं अपनी हेल्थ को प्रायोरिटी देने को इतना जरूरी नहीं समझती। अपनी हेल्थ से ज्यादा महिलाएं अपने परिवार की हेल्थ को पहल देना जरूरी समझती है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
women Health (Freepik)

Women Should Give Priorty To Health (Image Credit: Freepik)

Women Should Give Priorty To Health: हमारे समाज में महिलाएं अपनी हेल्थ को प्रायोरिटी देना इतना जरूरी नहीं समझती। अपनी हेल्थ से ज्यादा वे अपने परिवार की हेल्थ को देना जरूरी समझती हैं। उनके लिए अच्छे पकवान और हेल्दी चीजें सब कुछ बनाती हैं लेकिन जब अपनी बारी आती है तब पीछे हट जाती हैं। क्या यह सही है? आईए जानते हैं-

Advertisment

महिलाएं अपने सवास्थ को भी दें पहल

जी नहीं! यह बिल्कुल सही नहीं है। ऐसे महिलाएं अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। एक महिला को यह जानना चाहिए कि उसके ऊपर इतनी जिम्मेदारियां हैं अगर वह अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखेगी तो उन्हें कैसे पूरा कर पाएगी। एक बात यह भी है महिलाओं को कभी अपनी हेल्थ को प्रायोरिटी देना सिखाया ही नहीं जाता। उन्हें हमेशा यह बताया जाता है कि तुम्हें दूसरों का ध्यान रखना है, जिस कारण वे अपने आप को खो देती हैं। सबसे पहले सुबह उठकर दूसरों के लिए खाना बनाती हैं और सब के बाद में खुद खाएंगी। बहुत से भारतीय घरों में अभी भी यही सोच है कि जब भी खाना परोसने की बात आती है तो महिलाओं को सबसे बाद में ही खाने को कहा जाता है। ऐसा क्यों है? क्यों महिलाएं भूख लगने पर पहले खाना नहीं खा सकतीं? 

महिलाओं को बनाना चाहिए अपना शेड्यूल 

महिला चाहे हाउसवाइफ है या वर्किंग, उसे एक शेड्यूल जरूर बनाना चाहिए। उसके अनुसार उसे अपनी सेहत को प्रायोरिटी में रखना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें कुछ वक्त ऐसा भी निकालना चाहिए जो सिर्फ खुद के लिए हो। उसमें किसी का भी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। इस टाइम में वे अपने लिए जो मर्जी करें, किसी को उससे समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं को अपने खान-पान का भी बहुत ध्यान रखना चाहिए। उन्हें एक पर्टिकुलर डाइट फॉलो करनी चाहिए।

महिलाएं अपने जीवन में अलग-अलग फेजस होते हैं जैसे पीरियड्स, प्रेगनेंसी और मेनोपॉज। इन सब के दौरान उन्हें बहुत सारे बदलावों से गुजरना पड़ता है जैसे हार्मोनल बदलाव, मूड स्विंग्स, फूड क्रेविंग्स और हॉट फ्लैशेस आदि। कई बार स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो जाता है इसलिए महिलाओं को अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखना चाहिए। खाने में पौष्टिक तत्व शामिल करने चाहिए, इससे महिलाएं अच्छी सेहत अचीव कर सकेंगी। महिलाओं में आईरन की कमी भी बहुत पाई जाती है क्योंकि वह अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखती। अगर महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखना शुरू कर दे तो उन्हें सारी सेहत सम्बन्धी समस्याएं कम हो सकती हैं। 

प्रेगनेंसी पीरियड्स मूड स्विंग्स Priorty आईरन की कमी
Advertisment