Advertisment

मेनोपॉज में Insomnia की समस्या से राहत पाने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल

हैल्थ: यह नींद से जुड़ी समस्या होती है। जिसके कारण स्लिप पैटर्न में दिक्कतें आनी शुरु हो जाती हैं। जिससे बचने का कोई खास इलाज नहीं होता, लेकिन खानपान में बदलाव करने से आप इस समस्या से राहत पा सकती हैं।

author-image
Ruma Singh
New Update
Insomnia

( Credit Image- File Image)

Get Relief From Insomnia During Menopause With These Foods: किसी भी महिला के लिए मेनोपॉज का दौर एक अहम पड़ाव होता है। यह आमतौर पर महिलाओं में 45 से 55 वर्ष के बीच होता है। जो पीरियड साइकल और प्रजनन क्षमता के अंत का प्रतीक होता है, क्योंकि इस दौरान ओवरीज़ अंडे बनाना बंद कर देती हैं। जिसके कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिससे उनमें शारीरिक तौर पर कई समस्याएं आनी शुरू हो जाती हैं। उन्हीं में से एक है- इनसोम्निया। यह नींद से जुड़ी समस्या होती है। जिसके कारण स्लिप पैटर्न में दिक्कतें आनी शुरु हो जाती हैं। इसके अलावा इस दौरान मूड स्विंग्स, पसीना आना और तनाव भी इनसोम्निया का कारण बन सकते हैं।

Advertisment

मेनोपॉज में इनसोम्निया से कैसे पाएं राहत?

मेनोपॉज के दौरान अनिद्रा की समस्या होती है। जिससे बचने का कोई खास इलाज नहीं होता, लेकिन खान-पान में बदलाव करने से आप इस समस्या से राहत पा सकती हैं। इसके लिए आप अपने आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और पोषक तत्व से भरपूर डाइट को शामिल करें। ऐसे में आप  इन आहार को अपने डाइट में शामिल करें, जो लाभदायक होते हैं।

1. मैग्नीशियम युक्त 

Advertisment

आप अपने डाइट में मैग्नीशियम युक्त आहार को शामिल करें। जो शरीर की स्कैंडियम रिथम को रेगुलेट करता है और मांसपेशियों को आराम देता है। ऐसे में आप अपने डाइट में काजू, अदरक, बादाम जैसे आहार को शामिल कर अनिद्रा की समस्या से राहत पा सकती हैं, क्योंकि इससे बेहतर नींद लेने में मदद मिलता है।

2. सोया प्रोडक्ट्स

मेनोपॉज के लक्षणों से राहत दिलाने में यह बेहद कारगर साबित होता है, क्योंकि इसमें आइसोफ्लेवोन्स पाए जाते हैं। जिसके सेवन से नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है।

Advertisment

3. ओमेगा-3 

यह एक स्वस्थ फैटी एसिड होता है। जो इस दौरान हो रहे मूड स्विंग्स और नींद की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में मछली, अखरोट, मक्का और बाजरा को शामिल कर सकती हैं।

4. विटामिन ई 

Advertisment

मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज और रात में पसीना आना इनसोम्निया का कारण बनता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में विटामिन ई को शामिल कर सकती हैं। जो इससे निजात पाने में मदद करता है। इसके लिए आप पिस्ता, नारियल, अलसी का बीज और बादाम का सेवन कर सकती हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

insomnia menopause diet Menopause symptoms Menopause Menopause Effects
Advertisment