Health Tips: शरीर में खून की कमी से पाएं छुटकारा  अपनाएं ये 5 बेहतरीन उपाय

शरीर में खून की कमी, जिसे हम एनीमिया भी कहते है, यह परेशानी तब होती है जब शरीर में रेड ब्लड सेल्स या यूं कहें हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत कम हो जाता है। हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए आइए जानें 5 बेहतरीन उपाय। 

author-image
Udisha Mandal
New Update
Get Rid Of Blood Deficiency In The Body, Adopt These 5 Best Measures

Photograph: (Pinterest)

Get Rid Of Blood Deficiency In The Body, Adopt These 5 Best Measures: शरीर में खून की कमी, जिसे हम एनीमिया भी कहते है,यह परेशानी तब होती है जब शरीर में रेड ब्लड सेल्स या यूं कहें हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत कम हो जाता है। इसकी कमी से शरीर में कमजोरी, थकान, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ और त्वचा का रंग पीला होने लग जाता है। खून की कमी आमतौर पर आयरन, विटामिन बी12 और फोलिक एसिड की कमी के कारण होती है।

Advertisment

यदि शरीर में खून की कमी को समय रहते दूर नहीं किया गया, तो इसकी कमी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। आप कुछ प्राकृतिक और असरदार उपाय अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और ब्लड सेल्स को मजबूत करते हैं। आइए जानें 5 बेहतरीन उपाय। 

शरीर में खून की कमी से पाएं छुटकारा  अपनाएं ये 5 बेहतरीन उपाय

1. आयरन से भरपूर आहार का सेवन करें

Advertisment

शरीर में आयरन की कमी के कारण ही खून की कमी की समस्या होती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए भोजन में आयरन से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, चुकंदर, सेब, पालक, और गुड़ को अपने आहार में शामिल करें।

2. विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन करें

शरीर में कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है उसी प्रकार शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए विटामिन सी युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। आप रोजाना आंवला, संतरा, नींबू, टमाटर और पपीता खाएं ताकि शरीर में आयरन न हो सके।

Advertisment

3. फोलिक एसिड और विटामिन बी12 का सेवन करें

हमारे शरीर में फोलिक एसिड और विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करते हैं। क्योंकि यह सेल्स हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को नियंत्रित रखता है। इन सेल्स को बनाने के लिए आप अंडा, डेयरी प्रोडक्ट्स, सोयाबीन और साबुत अनाज का सेवन करें।

4. शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाए

Advertisment

शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि डिहाइड्रेशन से शरीर में कई तरह की परेशानियां शुरू होने लगती है। हाइड्रेशन से शरीर में सभी पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित होते हैं साथ ही खून की गुणवत्ता भी बनी रहती है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी सभी को जरूर पीना चाहिए।

5. रोजाना व्यायाम करें

योग हमारे लाइफस्टाइल और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है जिससे हम निरोग बनें रह सकते हैं। योग और हल्के व्यायाम ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे शरीर में खून की आपूर्ति अच्छी होती है और कमजोरी दूर होती है।

Health Tips Blood Hemoglobin Deficiency health