Menstrual Migraine: जानिए पीरियड्स में होने वाले सिर दर्द से बचने का उपाय

हैल्थ: पीरियड्स में सिर दर्द की समस्या शरीर में उस दौरान होने वाले हार्मोन असंतुलन के कारण होते हैं। इस दौरान अक्सर महिलाएं सेक्स हार्मोन के असंतुलन के कारण माइग्रेन समस्या की शिकार हो जाती हैं।

author-image
Ruma Singh
New Update
Menstrual Migraine

( Credit Image- File Image)

Headache During Periods: मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से जूझना पड़ता है। उन्हीं में से एक है- मेंस्ट्रूअल माइग्रेन। जो पीरियड्स के दौरान होने वाले माइग्रेन की समस्या का एक लक्षण होता हैं। इस दौरान पीरियड्स में महिलाओं को असहनीय सिर दर्द होता है। हालांकि ये लक्षण सभी महिलाओं में नहीं दिखते।

पीरियड्स में माइग्रेन होने का कारण

Advertisment

पीरियड्स में सिर दर्द की समस्या शरीर में उस दौरान होने वाले हार्मोन असंतुलन के कारण होते हैं। इस दौरान अक्सर महिलाएं सेक्स हार्मोन के असंतुलन के कारण माइग्रेन समस्या की शिकार हो जाती हैं। इसमें सिर के दोनों या एक तरफ रुक-रुक कर भयानक दर्द होता है। यह दर्द आमतौर पर पीरियड के एक दिन पहले या एक दिन बाद होता है। वहीं कुछ महिलाओं को मासिक धर्म तक दर्द बना रहता है। यह समस्या एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में कमी के कारण या प्रोस्टाग्लैंडीन के रिलीज होने की वजह से होती है।

पीरियड्स में माइग्रेन से बचने का उपाय

1. तुलसी का सेवन करें 

तुलसी के चाय के तो वैसे कई फायदे होते हैं, लेकिन पीरियड्स में होने वाले सिर दर्द में भी आप इसका सेवन कर सकती हैं। वहीं, इसमें शहद डालकर पीने से जल्द राहत मिलती है। इसके अलावा आप तुलसी का लेप भी अपने सिर पर लगा सकती हैं।

2. मैग्नीशियम युक्त आहार लें

हमारे शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण कई परेशानियां आती हैं। जिसमें सिर दर्द भी शामिल होते हैं। इसके लिए आप अपने आहार में मैग्नीशियम से युक्त पोषक तत्व जैसे एवोकाडो, फलियां और नट्स को शामिल कर सकती हैं, जो पीरियड्स में हो रहे माइग्रेन से राहत दिलाने में मदद करता है।

3. आइस पैक लगाएं

Advertisment

इस दौरान हो रहे सिर दर्द से राहत पाने के लिए आइस पैक लगाएं। इसके लिए आप सूती कपड़े में बर्फ लपेटकर उसे 10 मिनट के लिए अपने सिर पर रखें और फिर 10 मिनट रखने के बाद गर्म पानी में कपड़े को डुबोकर हॉट कम्प्रेस करें। फिर उसे अपने गर्दन के पीछे इस्तेमाल करें। जिससे आपको दर्द कम होने में मदद मिल सकता है।

4. लौंग का करें उपयोग 

पीरियड्स में सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप लौंग की कलियों को रुमाल में बांधकर तवे पर गर्म करके उसे सूंघते रहें। जिससे सिर दर्द आराम होगा। साथ ही आप इसका चाय के तौर पर भी सेवन कर सकती हैं।

5. व्यायाम करें

व्यायाम शरीर के कई बीमारियों के लिए रामबाण का काम करता हैं। वैसे ही आप माइग्रेन से राहत पानी के लिए रोजाना योगा करें। इसके लिए आप ब्रिज पोज, उष्ट्रासन, श्वासन, पवनमुक्तासन जैसे योगा कर सकती हैं।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Menstrual Migraine Migraine Sufferer Periods migraine Period Headache headache