Advertisment

Figs : जानिए अंजीर खाने के ज़बरदस्त फ़ायदे

अंजीर एक बहुत ही फायदेमंद फल है। फ्रेश अंजीर ज्यादातर सॉफ्ट रहता है और अंदर से क्रंची बीजों से भरा रहता है। इसका यह यूनिक टेक्सचर इसको खाने में और भी मजेदार बना देता है। बहुत लोग अंजीर को एक ड्राई फ्रूट के तौर पर भी जानते हैं।

author-image
Shruti
New Update
fig freepik

(Image Credit - Freepik)

Health benefits of figs : अंजीर एक बहुत ही फायदेमंद फल है। यह मलबेरी फैमिली का पार्ट है। फ्रेश अंजीर ज्यादातर सॉफ्ट रहता है और अंदर से क्रंची बीजों से भरा रहता है। इसका यह यूनिक टेक्सचर इसको खाने में और भी मजेदार बना देता है। बहुत लोग अंजीर को एक ड्राई फ्रूट के तौर पर भी जानते हैं। सूखे हुए अंजीर को पूरे साल खाया जा सकता है। यह सेहत के लिए बहुत ही हेल्दी होते हैं और पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। आईए जानते हैं अंजीर खाने के फ़ायदे

Advertisment

जानिए अंजीर खाने के फ़ायदे

1. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

अंजीर में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। जो कि शरीर को फ्री रेडिकल्स के डैमेज से बचाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत ज़रूरी हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स कई और बीमारियां जैसे कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और आंखों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर रखने में सहायक होते हैं।

Advertisment

2. पाचन तंत्र अच्छा बनाने में सहायक

अंजीर में हाई फाइबर कंटेंट होता है। इन्हें इंटेस्टाइन को नरिश और टोन करने के लिए अक्सर रिकमेंड किया जाता है। अंजीर के फाइबर गुड बैक्टीरिया को फ़ीड करते हैं और एक हेल्दी गट एनवायरमेंट बनाते हैं। जो कि पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।

3. ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद

Advertisment

एक स्टडी के अनुसार अंजीर खाने से बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। बहुत ज्यादा सोडियम खाने से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में एक अच्छा पौष्टिक भोजन करना शरीर को फ़ायदा पहुंचाता है।

4. हड्डियों को मजबूती देना

अंजीर हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। यह बोन फ्रेंडली मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है। खासकर की इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को अच्छी मजबूती देता है। साथ ही साथ यह अन्य हड्डियों से जुड़ी हुई समस्याएं होने से भी बचाता है।

Advertisment

5. वजन कम करने में मदद

अंजीर खाना आपके वजन नियंत्रण में भी मदद करेगा। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो कि इंसान के भूख को अच्छे से शांत करता है और बार-बार भूख लगने की समस्या नहीं होती। साथ ही साथ इसमें मौजूद ढेरों विटामिन और मिनरल्स आपके शरीर को अच्छे पोषक तत्व देते हैं। जो कि शरीर के ओवरऑल हेल्थ को अच्छा रखते हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

फल अंजीर Benefits Of Figs
Advertisment