Advertisment

Healthy Breakfast: नाश्ते में खाने के लिए 10 स्वस्थ खाद्य पदार्थ

ब्लॉग | हैल्थ : ओट्स बहुत पौष्टिक होते हैं इसलिए आप इसे अपने नाश्ते के रूप में ले सकते हैं। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरने में मदद करता है। आगे पढ़िए

author-image
Debopriya
23 Mar 2023
Healthy Breakfast: नाश्ते में खाने के लिए 10 स्वस्थ खाद्य पदार्थ

healthy breakfast

Healthy Breakfast: हम सभी हमेशा भ्रमित रहते हैं की हम अपने नाश्ते में क्या खा सकते हैं। कहा जाता है की नाश्ता हमेशा स्वस्थ और अच्छा होना चाहिए, लेकिन लोग भ्रमित हो जाते हैं की उन्हें अपने नाश्ते में क्या बनाना चाहिए। दिन भर खुद को सक्रिय रखने के लिए आपका नाश्ता हमेशा अच्छा और स्वस्थ होना चाहिए। कभी-कभी आप भ्रमित होंगे की स्वस्थ नाश्ता कैसे बनाया जाए। यहां आपको विभिन्न स्वस्थ खाद्य पदार्थों के बारे में पता चलेगा जिन्हें आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। आप इसे और अधिक स्वस्थ और अच्छा बनाने के लिए अपने नाश्ते में इन खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। 

Advertisment

जानिए स्वस्थ नाश्ता क्या है

foods healthy

1. ओट्स 

Advertisment

हम सभी जानते हैं की ओट्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं, ऐसे बहुत से लोग हैं जो इसके स्वाद के कारण ओट्स खाना पसंद नहीं करते हैं, क्या आप जानते हैं की ओट्स वजन घटाने की प्रक्रिया में भी आपकी बहुत मदद कर सकते हैं वजन कम करने के लिए आप ओट्स खा सकते हैं यह आपकी सेहत के लिए भी बहुत हेल्दी है। ओट्स बहुत पौष्टिक होते हैं इसलिए आप इसे अपने नाश्ते के रूप में ले सकते हैं। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरने में मदद करता है। ओट्स में बीटा ग्लूकेन नामक एक फाइबर होता है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

2. अंडे 

कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने नाश्ते में अंडा खाना पसंद करते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अंडा खाना पसंद नहीं होता लेकिन क्या आप जानते हैं की अंडे स्वास्थ्यप्रद नाश्ते का विकल्प है। वे प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, आप उबले हुए अंडे या अंडे का आमलेट खा सकते हैं। कोशिश करें कि आप नाश्ते में कम से कम एक अंडा जरूर शामिल करें।

Advertisment

3. फल 

कई बार ऐसा होता है की नाश्ते के बाद हमें भूख लगती है और हम उस समय कुछ अनहेल्दी खा लेते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। अगर आपको नाश्ते के बाद भी भूख लगती है तो आप फल खा सकते हैं, फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। सभी फल ज्यादातर कैलोरी में कम होते हैं और फाइबर के अच्छे स्रोत होते हैं और इसमें प्राकृतिक चीनी होती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होती है। अगर आप फल खाना पसंद नहीं करते हैं तो इसे खाना शुरू कर दें, इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।

4. उपमा 

Advertisment

उपमा बहुत ही सेहतमंद नाश्ता हो सकता है आप इसे अपने नाश्ते के रूप में ले सकते हैं आप इसे और अधिक स्वस्थ बनाने के लिए इसमें सब्जियां मिला सकते हैं। उपमा आपके पेट को लंबे समय तक भरने में मदद करेगा। यह आपके कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए, अगर आपको उपमा पसंद नहीं है तो आप इसे कल से खाना शुरू कर सकते हैं।

5. ग्रीक योगर्ट 

अगर आप हेल्दी नाश्ता की तलाश में हैं तो ग्रीक योगर्ट एक बेहतरीन विकल्प है। ग्रीक योगर्ट कैल्शियम, विटामिन बी12, जिंक, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे लाभकारी पोषक तत्वों से भरपूर है। ग्रीक योगर्ट वजन घटाने की प्रक्रिया के लिए भी अच्छा होता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Advertisment