Advertisment

Inactive Lifestyle के हमारी सेहत पर क्या बुरे प्रभाव पड़ते हैं?

आज के लाइफस्टाइल में हम ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। टेक्नोलॉजी ने हमारे सब काम आसान कर दिये हैं। हम सारा दिन बैठे ही रहते हैं। इसके हमारे सेहत के ऊपर बहुत नुकसान हो रहे हैं। चलिए आज हम इनके बारे में जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Inactive Lifestyle

Image Credit: Freepik

How a Lack of Movement Affects Your Mind, Body, and Spirit? आज के लाइफस्टाइल में हम ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। टेक्नोलॉजी ने हमारे सब काम आसान कर दिये हैं। आज हम घर पर बैठे ही ग्रोसरी ऑर्डर कर सकते हैं, शॉपिंग कर सकते हैं, पेमेंट कर सकते हैं, क्लाइंट्स के साथ बात कर सकते हैं, जाॅब कर सकते हैं, खाना ऑर्डर कर सकते हैं। ऐसे बहुत कम काम हैं जो घर पर बैठकर नहीं हो सकते हैं। ऐसी सुख-सुविधा में हमारी फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो गई है। हम सारा दिन बैठे ही रहते हैं। इसके हमारे सेहत के ऊपर बहुत नुकसान हो रहे हैं। चलिए आज हम इनके बारे में जानते हैं-

Advertisment

Inactive Lifestyle के हमारी सेहत पर क्या बुरे प्रभाव पड़ते हैं?

शारीरिक सेहत पर प्रभाव

निष्क्रिय लाइफस्टाइल के कारण हमारी शारीरिक सेहत के ऊपर बहुत बुरे प्रभाव पड़ रहे हैं। सबसे पहले लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं क्योंकि हम सारा दिन लैपटॉप, मोबाइल या टीवी के सामने ही बैठे रहते हैं। हमारी फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो गई है। हम सैर भी नहीं करते हैं। इसके साथ ही हमारी नींद का पैटर्न भी खराब हो रहा है। हमें नींद बहुत कम आती है या फिर साउंड स्लीप नहीं आती है।

Advertisment

बीमारीयों का खतरा: क्रॉनिक डिजीज जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज या फिर हाइपरटेंशन बहुत ज्यादा बढ़ गई है। हमारी इम्यूनिटी भी बहुत ज्यादा वीक हो गई है।

मानसिक सेहत पर

हम मानसिक सेहत की बात करें तो हम ज्यादा स्ट्रेस में रहने लग गए हैं क्योंकि हम फिजिकल एक्टिविटी करते ही नहीं है। इसके साथ ही हम लोगों के साथ फिजीकल, नहीं वर्चुअल ही ज्यादा मिलने लग गए हैं जिसके कारण हम इमोशनल इंटिमेसी की कमी महसूस करते हैं। हमारे ज्यादा दोस्त नहीं है, इसलिए अकेलापन भी महसूस होता है। हमारी प्रोडक्टिविटी बहुत कम हो गई है। हम काम में देरी या प्रोक्रेस्टिनेट करते रहते हैं। हमारा फोकस कम होने लग गया है जिसके कारण हमारी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। पेट की समस्याएं रहने लग जाती है और गट हेल्थ भी प्रभावित होती है।

Advertisment

इसलिए हमें अपने दिन में ज्यादा से ज्यादा शारीरिक एक्टिविटी कम करनी चाहिए ताकि हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सके। आपको मेंटल हेल्थ के लिए माइंडफूलनेस एक्टिविटीज और शारीरिक हेल्थ के लिए एक्सरसाइज, वॉकिंग, जॉगिंग, स्विमिंग या साइकलिंग आदि जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको पूरा दिन घर पर टीवी या मोबाइल के सामने नहीं बैठना चाहिए आपको घर से बाहर निकाल कर नए लोगों से मिलना चाहिए। नई जगह पर जाना चाहिए। हमेशा जंक फूड खाने की बजाय आप घर पर बने खाने हुए बने हुए खाने को ज्यादा प्रेफरेंस दें।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Advertisment