Advertisment

Foreplay से कैसे आपके शारीरिक संबंध मजबूत होते हैं?

जब बात फोरप्ले की आती है तो बहुत कम कपल्स इसे अपनी सेक्स लाइफ में शामिल करते हैं। इसे बहुत ही अंडररेटेड समझा जाता है लेकिन यह बहुत पावरफुल है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Foreplay ideas 6

File Image

How Does Foreplay Strengthen Your Physical Relationship: जब बात फोरप्ले की आती है तो बहुत कम कपल्स इसे अपनी सेक्स लाइफ में शामिल करते हैं। इसे बहुत ही अंडररेटेड समझा जाता है लेकिन यह बहुत पावरफुल है। इसे आप अपनी सेक्स लाइफ को ही नहीं बल्कि अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को भी बेहतर बना सकते हैं। इससे आपका पार्टनर के साथ बॉन्ड बहुत अच्छा और गहरा बनता है। इसमें बहुत सारी एक्टिविटीज शामिल होती हैं। यह इंटिमेसी की प्रक्रिया के दौरान पहला स्टेप हो सकता है। आईए जानते हैं कि कैसे आप अपनी शारीरिक संबंध का फोरप्ले की मदद से मजबूत बना सकते हैं-

Advertisment

Foreplay से कैसे आपके शारीरिक संबंध मजबूत होते हैं?

1. Intimacy में सुधार आता है

जब पार्टनर्स अपनी सेक्सुअल एक्टिविटीज में फोरप्ले को शामिल करते हैं तब उनके बीच की इंटिमेसी में बहुत सुधार आता है। रिश्ते में इंटिमेसी आने से आपके बीच में एक इमोशनल बॉन्ड मिलता है जिसे आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझने लग जाते हैं। इसके साथ आप अपने पार्टनर के साथ सुरक्षित भी महसूस करते हैं जब एक दूसरे के बीच में भरोसा होता है तब शारीरिक संबंध बहुत ज्यादा मजबूत हो जाते हैं।

Advertisment

2. एक-दूसरे पर विश्वास बनने लग जाता है

फोरप्ले एक ऐसी चीज है जिससे आप आसानी से अपने पार्टनर की सेक्स लाइफ में इंटर कर सकते हैं। इसके बहुत सारे फायदे हैं जिसमें से एक यह भी है कि आपका एक-दूसरे के ऊपर विश्वास भरने लग जाता है क्योंकि आप पार्टनर के साथ जल्दी नहीं करते हैं। उनके साथ उनकी स्पीड से आगे बढ़ते हैं। आप चीजों को प्रिडिक्ट नहीं करते हैं बल्कि उन्हें जानते हैं और उस हिसाब से पार्टनर के साथ रिएक्ट करते हैं।

3. खुलकर बातचीत करते हैं

Advertisment

रिलेशनशिप में जब तक खुलकर बात नहीं होती है तब तक आप के बीच में गहरा संबंध नहीं बन पाएगा लेकिन फोरप्ले इसमें आपकी बहुत मदद करता है। आप पार्टनर के साथ किसिंग, मसाज या फिर टचिंग आदि करते हुए बातचीत कर सकते हैं। इस दौरान आपको उनकी पसंद और नापसंद के बारे में पता चलेगा जिसे आप अपनी सेक्स लाइफ में अप्लाई कर सकते हैं। इससे आप उनके बारे में और भी जान सकते हैं। कई बार हम अपने पार्टनर से बात करने से झिझकते हैं लेकिन फोरप्ले के दौरान ऐसा माहौल बना होता है जब आप उनके साथ खुलकर और कंफर्टेबल तरीके से बात कर सकते हैं।

4. कुछ नया ट्राई करते हैं

अगर आप अपनी सेक्स लाइफ में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं तो फोरप्ले इसके लिए बहुत बढ़िया चीज है। इस दौरान आपका पार्टनर कंफर्टेबल और सुरक्षित भी महसूस करता है। आप उनके साथ छोटे-छोटे स्टेप से नई चीज की शुरुआत कर सकते हैं। आप इस बात को जरूर निश्चित करें कि आपका पार्टनर के साथ कंफर्टेबल हो और आपकी न को न ही समझे। रिलेशनशिप में कुछ नया ट्राई से यह हमेशा ही जवान रहता है और आप कभी बोर नहीं होते हैं।

Advertisment

5. Mutual Masturbation भी आजमा सकते हैं

मास्टरबेशन के बारे में लोगों के मन में आज भी बहुत सारी गलतफहमियां हैं। जब आप फोरप्ले के जरिए पार्टनर के साथ मास्टरबेशन करते हैं तब आपको खुद के बारे में भी जानने का मौका मिलता है और आप पार्टनर के बारे में भी बहुत कुछ जानते हैं। यह सब चीज आप सेक्स के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको सेक्स टॉयज को इस्तेमाल करने का मौका मिलता है जिससे आपका प्लेजर बढ़ता है और आप ऑर्गेज्म तक पहुंच सकते हैं। अगर आप पेनिट्रेशन, ओरल सेक्स या एनल सेक्स में से किसी भी में भी सहज नहीं है लेकिन उनके साथ फिजिकल होना चाहते हैं तब म्युचुअल मास्टरबेशन आपके लिए एक बहुत अच्छी चीज है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

FAQs About Foreplay Emotional Foreplay Plays An Important Role Sex And Foreplay Foreplay And Sex Foreplay
Advertisment