Advertisment

Mental Health: महिलाएं कैसे रखें अपने मेंटल हेल्थ का ध्यान?

आजकल महिलाएं एक साथ कई काम कर रहीं हैं, कई महिलाओं को ऑफिस के साथ घर का काम भी संभालना पड़ता है जिस वजह से वह अपनी व्यस्त जीवनशैली में खुद को वक्त नहीं दे पाती हैं।

author-image
Srishti Jha
New Update
Mental health

Image Credit: Freepik

How should women take care of their mental health?आजकल महिलाएं एक साथ कई काम कर रहीं हैं, बहुत सारी महिलाओं को ऑफिस के साथ-साथ घर का काम भी संभालना पड़ता है जिस वजह से वह अपनी व्यस्त जीवनशैली में खुद को ज्यादा वक्त नहीं दे पाती हैं। लेकिन यह आदत सेहत के ल‍िए हान‍िकारक हो सकता है। साथ ही इस से उनके मेंटल हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसीलिए जरूरी है कि महिलाएं अपने मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। पढ़िए यहां मेंटल हेल्थ सही रखने के कुछ टिप्स।

Advertisment

महिलाएं कैसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान? 

1. स्वयं के लिए निकालें समय 

वैसे तो महिलाएं पूरे परिवार को वक्त देकर संभालने और संजोने का काम करती हैं। लेकिन इसमें वो इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि खुद के लिए समय नहीं निकाल पातीं और अपने लिए कोई काम नहीं कर पाती। इस वजह से उनका व्यवहार चिड़चिड़ा होने लगती है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए यह बेहद जरूरी है कि महिलाएं अपने लिए भी वक्त निकालें। 

Advertisment

2. ब्रेक लेना है जरूरी 

ऑफिस हो या घर महिलाएं एक ही रूटीन में लंबे वक्त तक काम करके थक जाती हैं। आराम के ल‍िए ब्रेक भी जरूरी है। सेहत को बेहतर बनाने के ल‍िए हफ्ते में एक द‍िन का ब्रेक जरूर लेना चाह‍िए या पूरे दिन के बीच भी एक छोटा सा ब्रेक लिया जा सकता है। पूरा दिन बिना रुके काम करने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है और थकान भी अधिक होती है। 

3. खुद की केयर करें

Advertisment

पूरे परिवार की जिम्मेदारी के बीच महिलाएं खुद का केयर नहीं कर पाती हैं। लेकिन मेंटल हेल्थ सही रखने के लिए सेल्फ केयर जरूरी है। महिलाओं को अपने शरीर के साथ साथ मन की भी देखभाल के लिए समय निकालना चाहिए। योग तथा मेडिटेशन भी सेल्फ केयर में महत्वपूर्ण है। 

4. मल्टी टास्किंग से बचें

समय बचाने के लिए महिलाएं अक्सर एक साथ बहुत सारे काम करती हैं। लेकिन ये आदत उनकी सेहत के ल‍िए हान‍िकारक हो सकती है। मल्‍टी टास्‍क‍िंंग के कारण हम चीजों को भूलने लगते हैं और हमारी याद्दाश्‍त भी कमजोर हो जाती है। एक साथ बहुत सारे काम का प्रेशर रहने से तनाव की स्थिति भी बनने लगती है इसीलिए एक साथ कई काम नहीं कारण चाहिए।

Advertisment

5. अपनी हॉबीज पर करें काम

महिलाएं एक उम्र के बाद अपनी हॉबी लगभग भूल जाती हैं। लेकिन हर व्यक्ति के लिए यह जरूरी है कि वह अपने हॉबीज पर कम करें। दरअसल अपने हॉबीज से हमें खुशियां मिलती हैं इसीलिए वो सब करें जो आपको पसंद हो। साथ ही काम के बीच ब्रेक लेकर अपने पुराने दोस्तों से मिले, खरीदारी करने जाएं और वो चीज़े करें जिससे अच्छा और सकारात्मकता महसूस हो।

मेंटल हेल्थ Mental Health Issue Mental Health Issues अच्छी मेंटल हेल्थ
Advertisment