Advertisment

Your Daughters First Period: बेटी के पहले पीरियड में ऐसे करें मदद

अगर आपकी बेटी को पहले से पीरियड से संबंधित जानकारियां होंगी तो उसका पहला पीरियड अनुभव सही रहेगा। इसके अलावा आप उसे पहले पीरियड के लिए किस प्रकार मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होना है यह भी सिखा सकते हैं।

author-image
Monika Pundir
New Update
first period

Your Daughters First Period

Your Daughters First Period: अपनी बेटी को पहले पीरियड के लिए कैसे करें तैयार?

Advertisment

हर माता और बहन को यह ध्यान देना चाहिए कि उनकी बेटी या छोटी बहन जब भी अपने टीनएज ऐज में आए तो उसे पीरियड (menstruation cycle) से संबंधित सभी जानकारियों के बारे में बताया जाए। अगर आपकी बेटी को पहले से पीरियड से संबंधित जानकारियां होंगी तो उसका पहला पीरियड अनुभव सही रहेगा। इसके अलावा आप उसे पहले पीरियड के लिए किस प्रकार मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होना है यह भी सिखा सकते हैं। आइए जानते हैं कि अपनी बेटियां बहन को आप को किस प्रकार पहले पीरियड के लिए तैयार करना चाहिए।

1. पहला पीरियड कब होगा?

आजकल लड़कियों में पहला पीरियड 9 से 15 वर्ष की आयु के बीच कभी भी हो जाता है। इसलिए जब आपकी बेटी या बहन इस उम्र में आए तो उससे पीरियड से संबंधित बातें करें। उसे मेंस्ट्रेशन से जुड़ी सभी सही जानकारियां दें।

Advertisment

2. प्यूबर्टी आने पर पीरियड आने का समय पास

जब लड़कियों में प्यूबर्टी की उम्र आती है तो यह उनके पीरियड आने का समय पास होने का संकेत होती है। आपको अपनी बेटी या बहन में प्यूबर्टी के लक्षणों को नोटिस करना चाहिए। इसमें ब्रेस्ट में उभार आना, प्यूबिक हेयर का आना, चेहरे पर पिंपल्स का आना आदि लक्षण शामिल है।

3. पीरियड किट करें तैयार

Advertisment

अपनी बेटी या बहन के फर्स्ट पीरियड के लिए उसे आप मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करें। उनके लिए पीरियड किट तैयार करें। जिसमें वह सभी जरूरी चीजें मौजूद हो जिनकी आवश्यकता उन्हें पहले पीरियड पर पड़ सकती है। इसमें सेनेटरी पैड, मेंस्ट्रूअल कप, पीरियड पेंटी, हॉट वाटर बैग, बेबी वाइप्स, एक्स्ट्रा अंडरवियर्स, और एक पेन किलर मौजूद हो।

4. ब्लड लीक से ना घबराए

पहले पीरियड पर ब्लड लीक होना सामान्य है और यह कोई बड़ी बात नहीं है, इससे नहीं डरना चाहिए। उन्हें समझाएं कि पहले पीरियड में ब्लड लीक होना बड़ी बात नहीं है और इसके लिए उन्हें तैयार करें, उनके पास एक्स्ट्रा सेनेटरी पैड मौजूद हो।

Advertisment

5. पहले पीरियड पर एक्सरसाइज करें या नहीं?

अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं या आप स्विमिंग जैसे स्पोर्ट्स में सक्रिय हैं तो पहला पीरियड आने पर आपका यह सवाल स्वभाविक है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि पीरियड आने पर आपको अपने रोजाना के कार्य छोड़ देने चाहिए। यह पूरी तरीके से आप पर डिपेंड करता है, अगर आपको लगता है कि आप इस दौरान भी एक्सरसाइज और स्पोर्ट्स कर सकते हैं तो आप यह चीज आसानी से कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपने ब्लडफ्लो के हिसाब से पीरियड प्रोडक्ट चुनने की आवश्यकता है।

6. पीएमएस के बारे में बताएं

Advertisment

अपनी बेटी या बहन को पीरियड से पहले होने वाले पीएमएस सिम्टम्स के बारे में जरूर जानकारी दें। उन्हें यह बताएं कि पीरियड से कुछ दिन पहले जो भी मूड स्विंग्स वह महसूस कर रहे हैं वह नॉर्मल है और ऐसा उनके शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण हो रहा है।

7. डॉक्टर से कब लेनी चाहिए मदद?

हालांकि पहले पीरियड में आप जो भी महसूस कर रहे हैं वह पहली बार है, तो यह बताना मुश्किल है कि आपको डॉक्टर से किन लक्षणों को लेकर परामर्श करना चाहिए। लेकिन अगर आपको पहले पीरियड में बहुत हेवी ब्लीडिंग, असहनीय दर्द, चेहरे पर बहुत अधिक पिंपल्स, और मानसिक रूप से भी काफी तनाव हो रहा है तो आपको एक बार डॉक्टर से परामर्श कर लेना चाहिए।

menstruation cycle First Period Your Daughters First Period
Advertisment