कैसे जानें क्या आपको भी हो रहा है PCOS?

PCOS यानि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) यह बीमारी आजकल हर 5 में से 1 महिला में देखने को मिलता हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमे महिलओं में होर्मोनेस का संतुलन बिगड़ जाता हैं और ओवेरिएस में छोटे-छोटे गाठे बन जाती हैं जो धीरे धीरे आकार में बढ़ने लगता हैं।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
PCOS (Pinterest).png

How To Know If You Have PCOS? (Image Credit: Pinterest)

How To Know If You Have PCOS?: PCOS यानि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) यह बीमारी आजकल हर 5 में से 1 महिला में देखने को मिलता हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमे महिलओं में होर्मोनेस का संतुलन बिगड़ जाता हैं और ओवेरिएस में छोटे-छोटे गाठे बन जाती हैं जो धीरे धीरे आकार में बढ़ने लगता हैं। जिससे आपको कई सारे और समस्यायों का सामना करना पड़ता हैं। कई बार को ये समस्याए पता भी नही चलती पर आपके शारीर में हार्मोनल बदलाव के लक्षण देखनो को मिल सकते हैं।

कैसे जानें क्या आपको भी हो रहा है PCOS?

Advertisment

इस बीमारी को समय पर पहचानना और उसका इलाज करना जरुरी हैं वरना भविष्य में ये आपके संतान धारण शामता को प्रभावित कर सकता हैं। हम आपको कुछ ऐसे लक्षण जिसे आपको`नजरंदाज नहीं करना है।

1. अनियमित पीरियड्स 

कई लोगों को अनियमित पीरियड्स की समस्या होती हैं। कितने बार तो लोग इसे मामूली समझ कर नजर अंदाज करने लगते हैं और यहाँ वहां से सुनकर कोई फल या दवाई खाते हैं की उनका पीरियड्स समय पर आजाए पर ये करना गलत है ऐसे वक्त में आपको डॉ की सलाह लेने चाहिए। 

2. बाल झड़ना

हालाकिं हर दूसरी महिला इस समस्या से परेशान हैं पर बाल झड़ने पर नियंत्रण न होने पर आपको इसे नजरंदाज न करने के जगह एक बार PCOS  का जाँच जरुर कराले। 

3. वजन बढ़ना

Advertisment

यह समस्या अक्सर PCOS के मरीजो में देखि जाती हैं उनका वजन अचानक से बहुत बढ़ने लगता है। अगर आपका वजन भी ऐसेही बढ़ रहा हैं और नियंत्रण में नहीं आ रहा हैं तो आपको भी एक बार इसपर गौर जरुर करना चाहिए। 

4. मूड स्विंग

अगर आपको बात-बात में गुस्सा आ रहा  हैं और दिन भर चिडचिडा  पन हो रहा हैं तो ये संकेत PCOS के हो सकता हैं।  

5. अधिक रक्तस्राव

जिनको PCOS होता हैं उनको पीरियड्स में अधिक रक्तस्राव होता हैं अगर आपको भी अपने पीरियड्स के दौरान अधिक रक्तस्राव हो रहा है तो इस लक्षण पे सतर्कता बरते।

6. अनचाहे जगह पर बाल

Advertisment

कई PCOS से पीड़ित महिला में ये लक्षण आम हैं। उनके शारीर के कई अंग जैसे चेहरा, छाती , पिट में अधिक बाल बढ़ने लगते हैं ।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

सूचना: इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन ख़ुशी जायसवाल का है।

PCOS मूड स्विंग You Have PCOS