Period care: पीरियड्स में कैसे रखे खुद का ख्याल, जानें 5 तरीके

पीरियड्स हर लड़की और महिला के मंथली रूटिन का हिस्सा है। अगर आप भी इस वक्त होने वाले मूड स्विंगस और क्रैंपस से परेशान रहती है तो इस आर्टिकल में आपको बताएगें कि इस दौरान आप खुद का ख्याल कैसे रख सकती है।

author-image
Simran Kumari
New Update
Menstrual health

Period cramp Photograph: (Freepik)

How To Take Care Of Yourself During Periods, Know These 5 Ways: पीरियड्स हर महिला और लड़की के महीने के मंथली रूटीन में शामिल होता है। इस दौरान उन्हें कई शारीरिक एवं मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में मूड स्विंग, क्रैंपस्, थकावट और स्वैलिंग होना आम बात है। पीरियड्स में हर महिला एक्सट्रा केयर की ख्वाहिश रखती है। लेकिन कई बार मूड स्विंगस के कारण हमें काफी अकेला अकेला सा महसूस होता है। इस समय होने वाले हॉर्मोनल बदलाव में हमें ऐसा लगता है कि काश कोई हमें पैंपर करे। इस दौरान थोड़ी सी भी केयर हमारे मानसिक के साथ शारिरीक स्वास्थय पर पोजेटिव प्रभाव ला सकती है। ऐसे में हर बार आपको किसी के केयर की जरूरत नहीं है आप चाहे तो खुद को बड़े आसानी से पैंपर कर सकती है।  तो इस आर्टिकल में आपको बताएगें कुछ ऐसे ही तरीको के बारे में जिससे आप खुद को पैंपर कर सकती है, आइए जानते है।

Advertisment

पीरियड्स में खुद का ख्याल रखने के 5 तरीके

1. हॉट वॉटर बैग या हीट पैड

पीरियड्स के दौरान हम सबसे परेशान क्रैंपस से रहते है। ये एक प्रकार का ऐसा असहनीय दर्द है जिसका आदांजा सिर्फ लड़कियाँ ही लगा सकती है। ये इस दौरान होने वाली सबसे आम समस्या है। कभी- कभी तो यह इतना बढ़ जाता है कि किसी काम में मन नहीं लगता है। ऐसे में आपको हॉट वॉटर बैग या हीट पैड का इस्तेमाल कर सकती है। इसे प्रभावित हिस्से जैसे पेट, कमर आदि पे रखे।  ये इस दर्द के लिए फायदेमंद हो सकता है। गर्मी से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है जिससे दर्द कम होगा। इसकी जगह आप गर्म पानी की बोतल का भी इस्तेमाल कर सकती है, ये आपको आराम पहुँचाएगा।   

Advertisment

2. पीरियड्स क्रेंविंग को हेल्दी बनाए 

अगर आपको पीरियड्स भी पीरियड्स के दौरान जंक फूड की क्रेविंग होती है तो इसको कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आपके क्रैंपस और मूड स्विंग बढ सकते है, आप और चिड़चिड़ी हो सकती है। इससे बचने के लिए फल और डार्क चॉकलेट, नट्स अच्छा विक्लप हो सकते है, या आप हेल्दी सनैक्स आप्शन को भी अपना सकती है। ये आपको ताजगी देंगे साथ ही आपके मूड को भी बेहतर बनाएगें। 

3. मेडिटेशन की प्रैक्टिस करें

Advertisment

अपने आप को पैंपर करने का ये सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है और आप अच्छा महसूस करते है। अक्सर पीरियड्स में हमें मूड स्विंग का सामना करना पड़ता है जिसके कारण हमारी मेंटल स्टेट पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में एक शांतीपूर्ण जगह चुने और ओम व्योम करें या मेडिटेशन करे। ये आपको मेंटल पीस देगा और आप हल्का महसूस करेंगे।

4. एक रिफ्रेशिंग बॉथ

पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहाना आपके मन और शरीर के लिए आरामदायक हो सकता है। गर्म या गुनगुने पानी में लेवेंडर या रोजमरी जैसे सुगंधित तेलों की कुछ बूंदे मिलाना आपके लिए एक अच्छा ताजगी से भरा अनुभव हो सकता है। इससे न सिर्फ आपकी त्वचा को हल्का महसूस होगा बल्कि आपको एक नया उत्साह भी मिलेगा।

Advertisment

5. मसाज देगा सुकून

पीरियड्स में होने वाले पेट और कमर दर्द कम करने में मसाज बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। इसके लिए किसी भी मसाज तेल या सरसो तेल को हल्का गर्म करके उपयोग करें। एक हल्का मसाज न सिर्फ आपके पूरे शरीर को आराम देगा बल्कि आपका दर्द भी कम भी कम होगा। मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मांशपेशियों को आराम मिलता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Periods पीरियड्स Take Care