जानिए Back Acne को कैसे ठीक करें

पिंपल्स या एक्ने तकलीफ देने वाले होते हैं। पर जरूरी नहीं कि यह केवल चेहरे पर ही हो। कभी-कभी यह शरीर के बाकी अंगों पर भी हो सकते हैं जैसे कि कंधे या पीठ पे। ऐसे में पीठ पर आए एक्ने को बैक एक्ने कहा जाता है। जो कि कभी-कभी दर्दनाक भी हो सकते हैं।

author-image
Shruti
New Update
bacne

(Image Credit - Freepik)

How to treat back acne (bacne) : पिंपल्स या एक्ने तकलीफ देने वाले होते हैं। पर जरूरी नहीं कि यह केवल चेहरे पर ही हो। कभी-कभी यह शरीर के बाकी अंगों पर भी हो सकते हैं जैसे कि कंधे या पीठ पे। ऐसे में पीठ पर आए एक्ने को बैक एक्ने कहा जाता है। जो कि कभी-कभी दर्दनाक भी हो सकते हैं। बैक एक्ने के लिए आप यह कुछ टिप्स अपना सकती हैं 

जानिए कैसे ट्रीट करे बैक एक्ने

1. वर्कआउट के बाद शावर लें 

Advertisment

वर्कआउट करने के बाद स्किन के पोर्स से बहुत ज्यादा पसीना बाहर आता है। पोर्स में बहुत ज्यादा तेल और डर्ट भी जम जाता है। ऐसे में शावर लेना ना भूले। स्किन अगर साफ रहेगी तो एक्ने भी कम होंगे।

2. एक्सफोलिएट करें 

आप अपने स्किन पर जेंटल स्क्रब भी कर सकती हैं। अपने स्किन से एक्स्ट्रा डर्ट और तेल निकालने के लिए आप सैलिसिलिक एसिड से भी स्क्रब कर सकती हैं। इससे स्किन के डेड सेल्स कम होते हैं और स्किन साफ़ भी रहती है।

3. लूज कपड़े पहने

ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से डर्ट और पसीना स्किन में ट्रैप हो सकते हैं, जिसके कारण एक्ने बढ़ते हैं। ऐसे में ढीले कपड़े ही पहनें जिससे कि आपकी स्किन को सांस लेने का मौका मिले और पसीना आसानी से सूखे।

4. बालो को बैक पे ना आने दे

Advertisment

कभी-कभी आपके बाल भी बैक पर तेल या डर्ट दे सकते हैं। यह ध्यान रखें कि आपके बाल आपके बैक की स्किन से टच ना हो।ऐसे में हमेशा अपने बालों को ऊपर बांध के रखें। साथ ही साथ शैंपू या कंडीशनर जैसे इंग्रेडिएंट्स को भी अपने बैक पर ना आने दे। यह भी पोर्स को बंद करने का काम करते हैं जिससे कि एक्ने बढ़ता है।

5. अच्छा आहार लें

एक अच्छा आहार आपकी स्किन और आपकी बॉडी दोनों को ही स्वस्थ रखने में मददगार है। ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाना ना खाएं जैसे कि व्हाइट ब्रेड, व्हाइट राइस, मैदा इत्यादि। यह आपके ब्लड के शुगर लेवल को बढ़ाता है जिससे कि एक्ने बढ़ते हैं। अपने आहार में पौष्टिक चीजे ही खाएं जैसे कि मौसमी फल, हरी सब्जियां, नट्स इत्यादि।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Back Acne bacne बैक एक्ने