Eye Care में शामिल करें यही चीजें, आई स्ट्रेन से मिलेगा छुटकारा

मोबाइल, टीवी, लैपटॉप और टैबलेट आदि के इस्तेमाल से अक्सर आंखों पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक करने आंखों को नुकसान पहुंचती है। आईए जानते हैं आई स्ट्रेन को कैसे ठीक किया जा सकता है?

author-image
Anshika Pandey
New Update
The impact of blue light on eye health

(Image Credit: File Image)

How To Treat Eyestrain: मोबाइल, टीवी, लैपटॉप और टैबलेट आदि के इस्तेमाल से अक्सर आंखों पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक करने आंखों को नुकसान पहुंचती है। जिसके कारण कई बार नींद में भी प्रॉब्लम आती है। ऐसे में आंखों में जलन और इचिंग होती है। आईए जानते हैं आई स्ट्रेन को कैसे ठीक किया जा सकता है?

Eye Care में शामिल करें यही चीजें, आई स्ट्रेन से मिलेगा छुटकारा

आंखों की मसाज 

Advertisment

स्क्रीन की बहुत अधिक इस्तेमाल से कई बार आंखों में परेशानी होती है ऐसे में आंखों के आसपास ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए और आंखों को आराम देने के लिए उसके आसपास हल्के हाथों से मसाज करें। आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करें।

ठंडे पानी से आंखों को धोए 

कई बार बहुत अधिक स्क्रीन के इस्तेमाल से आंखें गड़ने लग जाती है। ऐसे में ठंडा पानी से अपने आंखों को धोए। कोशिश करें की आंखों को खुला रख करके मुंह धोए जिससे कि गंदगी बाहर आ जाती है।

आइस पैक का करें इस्तेमाल 

आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए आइस पैक का इस्तेमाल करें। लेकिन ध्यान रहे कि आइस पैक को बहुत देर तक आंखों पर ना रखें। यह आंखों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इस आइस पैक से डार्क सर्कल्स को भी दूर किया जा सकता है।

आई एक्सरसाइज 

Advertisment

अपने आंखों की हेल्थ को ठीक रखने के लिए आई एक्सरसाइज करें। जिसमें अपने आंखों की पुतलियां को चारों तरफ घुमाएं। साथ ही अपने अंगूठे को दूर और पास करके आंखों को अंगूठे पर कंसंट्रेट करें। यह फोकस को ठीक करने के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है।

स्क्रीन टाइम को करें कम 

बहुत अधिक स्क्रीन टाइम करने से आंखों पर चश्मा लग जाते हैं साथ ही आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होती चली जाती है। स्क्रीन टाइम को कम करना बहुत आवश्यक है। बहुत अधिक स्क्रीन टाइम हमारे स्लिप शेड्यूल को भी खराब करता है।

भरपूर नींद ले

कई बार ओवर वर्क के कारण भी आंखों में प्रॉब्लम आ सकती है। दिन में लगभग 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद ले और इस दौरान फोन का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। अपने कमरे से फोन और बाकी डिवाइस को हटा दें और सोने से ठीक पहले फोन का इस्तेमाल करके ना सोएं।

Eye Care Tips