Advertisment

Natural Digestion: घरेलू उपाय से पाचन में सुधार कैसे करें

भोजन का पाचन करना हमारे शरीर के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें स्वस्थ रहने में मदद करता हैl पाचन क्रिया के दौरान खाना छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है और पोषक तत्वों में विभाजित हो जाता है, जिन्हें तब हमारा शरीर अवशोषित कर सकता हैl

author-image
Anusha Ghosh
New Update
png 52

(Times Of India )

Natural Digestion: भोजन का पाचन करना हमारे शरीर के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें स्वस्थ रहने में मदद करता हैl पाचन क्रिया के दौरान खाना छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है और पोषक तत्वों में विभाजित हो जाता है, जिन्हें तब हमारा शरीर अवशोषित कर सकता हैl

Advertisment

पाचन क्रिया को प्राकृतिक रूप से सुधारने के 5 तरीके 

1. आराम से खाएं और खूब चबाएं

जल्दबाजी में खाना पाचन क्रिया को बिगाड़ सकता है। इसलिए भोजन करते समय जल्दबाजी न करें और आराम से बैठकर खाने का लुत्फ उठाएं। साथ ही, हर निवाला को कम से कम 30 बार चबाएं। इससे आपके मुंह में मौजूद लार (saline) भोजन को अच्छे से तोड़ने में मदद करता है, जिससे पाचन की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

Advertisment

2. फाइबर युक्त आहार लें

पचाने में आसान चीजें खाने से ज्यादा जरूरी है फाइबर युक्त आहार लेना। फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालों में पाया जाने वाला फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आंतों को साफ रखने में मदद करता है और पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाता है। इसलिए अपनी डाइट में फलों, सब्जियों और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें।

3. पानी पिएं

Advertisment

पानी हमारे शरीर का सबसे अहम तत्व है और यह पाचन के लिए भी बहुत जरूरी है। पानी भोजन को पचाने में मदद करता है और पोषक तत्वों को शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाता है।

इसलिए दिन भर में भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें। शरीर के हिसाब से तरल पदार्थ लेना सही रहता है, लेकिन एक आधार के तौर पर आप हर रोज 6-8 गिलास पानी तो जरूर पिएं.

4. नियमित व्यायाम करें

शारीरिक गतिविधि न केवल वजन कम करने में मदद करती है, बल्कि यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती है। नियमित व्यायाम करने से आंतें सक्रिय रहती हैं और गैस या कब्ज जैसी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है। आप तेज चलना, दौड़ना, या फिर योगासन जैसी कोई भी शारीरिक गतिविधि कर सकते हैं।

Advertisment

5. तनाव कम करें

 तनाव का हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादा तनाव पाचन क्रिया को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप तनाव कम करने के उपाय करें। योग, ध्यान, या फिर गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करने से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, अपनी पसंद के काम करें और  जिन चीजों से आपको खुशी मिलती है उन्हें  अपनी दिनचर्या में शामिल करें।



Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Natural Digestion पोषक तत्वों स्वस्थ भोजन शरीर पाचन क्रिया
Advertisment