Advertisment

डाइट में शामिल करें ये 8 Plant Based Proteins मिलेंगे फायदे

प्रोटीन महिलाओं की डाइट में जरूर शामिल होना चाहिए। यह बहुत ही फायदेमंद और स्वस्थ होता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे 8 प्लांट बेस्ड प्रोटीन जो स्वस्थ, ऊर्जावान और पोषित जीवन सुनिश्चित करेंगे।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
protein food

Plant Based Proteins

प्रोटीन महिलाओं की डाइट में जरूर शामिल होना चाहिए। यह बहुत ही फायदेमंद और स्वस्थ होता है।आजकल की लाइफ में हम सब पौष्टिक आहार खाना पसंद करते है। इसके लिए मार्किट में बहुत तरह के प्रोडक्ट भी आ गए है जो डाइट फ्रेंडली होने का दावा करते है लेकिन जो चीज प्रकृति से सीधे हमारी किचन में रहें है उसकी बात ही अलग है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे 8 प्लांट प्रोटीन बेस्ड जो  स्वस्थ, ऊर्जावान और पोषित जीवन सुनिश्चित करेंगे।

Plant Based Proteins:- अपनी डाइट में शामिल करें ये 8 प्लांट बेस्ड प्रोटीन, मिलेंगे फायदे

  • दालें (Lentil)

    दालें हमारे घरों में आराम से मिल जाती है।यह  प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है। इसमें आयरन, फाइबर और फोलेट जैसे पौष्टिक तत्व होते है। आप दाल को कैसे भी बना सकते है। आप चाहे तो दल मखनी बनाए या फिर सिंपल दाल स्वाद और पौष्टिकता दोनों ही मिलेंगी। यह सबसे बेहतरीन प्लांट बेस्ड प्रोटीन में से एक है।
  • चना (Chickpeas)

    चना  प्रोटीन का भरपूर साधन है। यह बहुत ही सस्ता और स्वस्थ आहार है। इसे खाने के भी अलग अलग तरीके है। इन्हे आप सलाद के रूप में खाएं या फिर उबाल कर खाएं। इसके अलावा आप इसकी चटपटी सब्जी भी बना सकते हैं। इसमें फाइबर के साथ और भी तत्व होते है।  यह सिर्फ आपकी सेहत के स्वस्थ ही नहीं स्वादिष्ट भी है।
  • ब्राउन राइस (Brown Rice)

    ब्राउन राइस प्रोटीन का भंडार है इसमें सभी 9 अमीनो एसिड होते है । यदि आपने कभी प्रोटीन ब्लोट का अनुभव किया है, तो आप पाचन के लिए ब्राउन राइस को  प्रोटीन के तौर ले सकते है। यह पचने में आसान होते है।
  • नट्स (Nuts)

    यह भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें बादाम, अखरोट, चिया सीड और अलसी के बीज शामिल है जो  प्लांट आधारित  प्रोटीन की एक केंद्रित खुराक प्रदान करते हैं।  बादाम एक पौष्टिक नाश्ता है, जबकि चिया सीड की पुडिंग बना सकते है।  अतिरिक्त बढ़ावा देने के लिए अपने दही पर अलसी के बीज छिड़कें या उन्हें अपनी स्मूदी में मिला लें।
  • पनीर (Paneer)

    पनीर हम सबका मनपसंद और शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन ma स्रोत है। इसकी बहत सारी डिशेज बनाई जाती है जैसे शाही पनीर, पनीर टिक्का, पालक पनीर और भुर्जी आदि। यह सब आपकी प्लेट में प्रोटीन के साथ स्वाद भी शामिल करेंगे।
  • पालक (Spinach)

    पालक भी प्रोटीन का भरपूर साधन है। यह हरी पत्तेदार सब्जी आयरन, कैल्शियम और, आश्चर्यजनक रूप से, प्रोटीन से भरपूर है। पालक की करी बनाई जा सकती है इसमें कॉर्न या पनीर को शामिल किया जा सकता है। इसके परांठे भी बनाए जा सकते है।   
  • क्वीनोआ (Quinoa)

    स्वास्थ्य और भोजन की दुनिया में तूफान ला दिया है, और अच्छे कारणों से भी।  यह प्राचीन अनाज न केवल प्रोटीन से भरपूर है बल्कि आवश्यक अमीनो एसिड का भी संपूर्ण स्रोत है। इसका सलाद भी बनाया जा सकता है  यहां तक ​​कि बिरयानी में चावल के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।  
  • राजमा (Beans)

    राजमा (राजमा), ब्लैक-आइड पीज़ (लोबिया) और मूंग जैसी फलियाँ भारतीय खाना पकाने का अभिन्न अंग हैं । यह भी प्रोटीन का साधन है। इसे आप  चावल के साथ करी के रुप में या सलाद के रूप में खा सकते है।
Advertisment