Advertisment

Sex Talks: क्या आपको भी कॉन्डम के इस्तेमाल से हो रही है एलर्जी?

क्या कॉन्डम एलर्जी वास्तव में होती है? यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल है जो बहुत से लोगों के मन में होता है। कॉन्डम एक ऐसा उपकरण है जो सेक्स के दौरान प्रेगनेसी से बचने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है।

author-image
Ritika Negi
New Update
Is condom allergy real?

Condom Allergy (Image Credit: freepik)

Is condom allergy real: क्या कॉन्डम एलर्जी वास्तव में होती है? यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल है जो बहुत से लोगों के मन में होता है। कॉन्डम एक ऐसा उपकरण है जो सेक्स के दौरान प्रेग्नेसी से बचने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इसके बावजूद कई लोगों को ऐसा लगता है कि उन्हें कॉन्डम का उपयोग करने से एलर्जी हो रही है। लेकिन क्या यह सच है? क्या सच में कॉन्डम से एलर्जी हो सकती है? इस आर्टिकल में हम इस विषय पर चर्चा करेंगे। 

Advertisment

Sex Talks: क्या होती है कॉन्डम एलर्जी?

कॉन्डम एलर्जी उन लोगों को हो सकती है जो कॉन्डम का उपयोग चेहरे, गर्दन या अन्य शरीर के किसी भाग में करते हैं। ऐसी समस्याएं चिपचपी या खुजली जैसे लक्षणों के रूप में प्रकट हो सकती हैं। इसके पीछे कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं। पहला कारण लेक्टस एलर्जी हो सकता है। लेटेक्स एक प्रकार का रबर है जो कॉन्डम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेटेक्स एलर्जी त्वचा के संपर्क में आने पर चिपचिपी, चुभन या त्वचा का लाल हो जाना जैसे लक्षणों का कारण बन सकती है। दूसरा कारण हो सकता है कॉन्डम बनाने के लिए इस्तेमाल करे जाने वाले केमिकल्स और एलिमेंट्स का जो शरीर के लिए हानिकारक हों। 

कॉन्डम एलर्जी के लक्षण क्या होते हैं? एलर्जी के दौरान व्यक्ति खुजली, चिपचिपी, चुभन महसूस करता है। स्किन पर लाल दाने या छाले भी हो सकते हैं। कुछ लोगों को सांस लेने में भी कठिनाई होती है। यदि आप कॉन्डम का प्रयोग करते समय ऐसे लक्षणों का समाना करते हैं, तो आपको स्किन डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। 

Advertisment

क्या कॉन्डम एलर्जी का इलाज है?

कॉन्डम एलर्जी का इलाज कुछ आसान और प्रभावी तरीकों से करा जा सकता है। यदि आपको लैक्ट्स एलर्जी है, तो आपको लैक्टस से बने कॉन्डम्स का उपयोग बंद कर देना चाहिए। इसके बजाय, पॉलीयुरेथेन या अन्य मजबूत सामग्री से बने कॉन्डम का उपयोग करें। ये कॉन्डम लेटेक्स फ्री होते हैं और इस प्रकार की एलर्जी को खत्म करने में मदद करते हैं। 

यदि आपको कॉन्डम का प्रयोग करने से एलर्जी होती है, तो डॉक्टर आपको एंटीहिस्टमाइंस दवाएं या स्टेरॉइड क्रीम दे सकते हैं। ये दवाएं खुजली और चिपचिपी को कम करने में मदद कर सकती हैं। कॉन्डम एलर्जी से बचने के लिए हाइजीनिक तौर से कॉन्डम का प्रयोग करें और जल्दी से किसी डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। 

Disclaimer: “इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।”

condom Condom Allergy प्रेग्नेसी Sex Talks लेक्टस एलर्जी
Advertisment