/hindi/media/media_files/2025/03/29/5ndkge7g5JWLlaO926Br.png)
Is Every Lump Cancerous Learn About Its Possible Causes And How To Check It: स्तन में गांठ महसूस होना महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन सकता है। हालांकि, हर गांठ का मतलब कैंसर नहीं होता। अधिकतर मामलों में यह सामान्य कारणों से होती है और बिना किसी गंभीर समस्या के ठीक भी हो सकती है। लेकिन, इसके बावजूद इसे नज़रअंदाज़ करना सही नहीं है। स्तन में गांठ के संभावित कारण, इसके प्रकार और जांच के तरीके कुछ इस प्रकार है।
Breast Lumps: क्या हर गांठ कैंसर होती है? जानिए इसके संभावित कारण और जांच के तरीके
स्तन में गांठ के संभावित कारण
स्तन में गांठ कई कारणों से हो सकती है, जैसे हार्मोनल बदलाव, संक्रमण, सिस्ट, या ट्यूमर। फाइब्रोएडेनोमा एक नॉन-कैंसर गांठ होती है, जो दर्दरहित और हिलने-डुलने वाली होती है। सिस्ट में तरल भरा होता है और यह पीरियड के दौरान आ सकती है और खुद ठीक हो सकती है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं में संक्रमण (मास्टाइटिस) के कारण भी गांठ हो सकती है। हार्मोनल बदलाव से फाइब्रोसिस्टिक गांठ बन सकती है, जो समय के साथ बदलती रहती है। स्तन कैंसर भी गांठ का कारण हो सकता है, जो सख्त और अनियमित होती है। किसी भी गांठ को नज़रअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें।
गांठ खतरनाक है या नहीं इसका पता कैसे लगाए?
हर गांठ खतरनाक नहीं होती, लेकिन कुछ लक्षणों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता जैसे, गांठ का आकार बढ़ना और सख्त महसूस होना, स्तन की त्वचा में बदलाव, लालिमा या गड्ढा पड़ना, निप्पल से रक्त या असामान्य स्राव आना, बगल या गर्दन के आसपास सूजन महसूस होना। यदि इनमें से कोई लक्षण दिखे, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह ले।
स्तन की गांठ की जांच कैसे कराएं?
मैमोग्राफी (Mammography) – यह एक विशेष एक्स-रे है, जिससे गांठ की संरचना की जांच की जाती है।
अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) – इससे पता चलता है कि गांठ ठोस है या उसमें तरल भरा है।
बायोप्सी (Biopsy) – अगर डॉक्टर को गांठ संदिग्ध लगती है, तो एक सैंपल निकालकर जांच की जाती है।
Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।