Advertisment

Ghee : जानिए क्या घी सेहत के लिए अच्छा है

रिसर्च के अनुसार घी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जरूरत से ज्यादा घी खाना ठीक नहीं, इसमें बहुत फैट होता है जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। परंतु एक निश्चित मात्रा में घी का सेवन सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी है।

author-image
Shruti
New Update
Ghee healthshots.com

(Image Credit - healthshots.com)

Is ghee good for health : भारतीय परंपरा में हमेशा से ही खाने में घी का प्रयोग होता आया है। अक्सर आपने अपने घर में घी से बनी हुई चीजे खाई होगी। रिसर्च के अनुसार घी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जरूरत से ज्यादा घी खाना ठीक नहीं, इसमें बहुत फैट होता है जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। परंतु एक निश्चित मात्रा में घी का सेवन सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी है। आईए जानते हैं घी खाने के फायदे

Advertisment

Desi Ghee Benefits: जानिए क्या घी सेहत के लिए अच्छा है

1. हेल्दी फैट्स

घी में हेल्दी फैट्स होते हैं जिससे कि गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर में बढ़ता है। दूसरे फैट के फॉर्म्स के विपरीत घी से दिल की बीमारियां नहीं होती।

Advertisment

2. पाचन तंत्र मजबूत करना

घी खाने से इंसान का पाचन तंत्र अच्छा रहता है। इसीलिए हमारे पूर्वज खाने में हमेशा एक चम्मच घी डाल देते थे। साथ ही साथ घी से अल्सर और कैंसर होने का खतरा भी कम होता है। यह आपके गट को हेल्दी बनाता है।

3. इम्युन सिस्टम ताकतवर बनाना

Advertisment

घी में ब्यूटीरिक एसिड पाया जाता है जो कि बॉडी को टी सेल बनाने में मदद करता है। इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

4. महत्वपूर्ण विटामीन

घी में कई प्रकार के विटामिन भी होते हैं, जैसे कि विटामिन ए और ई। यह शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह आपके लीवर को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ-साथ शरीर के हार्मोन को भी बैलेंस करते हैं।

Advertisment

5. एंटी इंफ्लामेंट्री

घी में ब्यूटीरिक एसिड पाया जाता है जो कि एक एंटी कैंसर पदार्थ है। साथ ही साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो कि शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं।

6. हेल्दी त्वचा

Advertisment

घी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही इसमें फैटी एसिड भी होता है। घी आपकी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है। यह मॉइश्चर को लॉक करता है, स्किन के रिपेयर में मदद करता है, साथ-साथ स्किन को सॉफ्ट रखने में भी कारगर है।

7. मजबूत हड्डियां

घी में प्रचुर मात्रा में विटामिन के होता है जो कि कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन में मदद करता है। यह खाने से हड्डियों में मजबूती आती है। साथ-साथ स्टैमिना भी बढ़ता है। घी खाने से दांत का डीके रोकने में मदद मिलती है।

Advertisment

8. वजन कम करने में कारगर

अक्सर लोग यह जानते हैं कि ज्यादा घी खाने से वजन बढ़ता है। परंतु क्या आपको पता है कि घी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जो कि वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। जरूर से ज्यादा घी खाने से वजन बढ़ सकता है परंतु एक निर्धारित मात्रा में खाना सेहत के लिए अच्छा है।

9. पीरियड की समस्याएं दूर करना

Advertisment

घी महिलाओं के लिए भी अति फायदेमंद हो सकता है। यह आपके शरीर के हारमोंस को बैलेंस करने में मदद करता है। अनियमित पीरियड जैसी समस्याओं में घी बहुत फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह पीएमएस के लक्षण भी कम करता है।

10. सकारात्मक खाना

आपके शरीर से घी टॉक्सिक एलिमेंट्स को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है। जिससे कि आपकी बॉडी को साफ होने में मदद मिलती है। साथ-साथ खतरनाक चीजे भी बॉडी से बाहर निकल जाती है। घी के रेगुलर कंजप्शन से स्ट्रेस और एंजायटी लेवल में भी कमी मिलती है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Desi Ghee Benefits ghee
Advertisment