Advertisment

Masturbation: क्या हस्तमैथुन करने से जल्दी सोने में मदद मिल सकती है?

blog | sehat: जब आप यौन क्रिया के बीच में होते हैं, तो आपका शरीर एपिनेफ्रीन और नॉरपेनेफ्रिन छोड़ता है, जो आपको सतर्क महसूस कराता है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Masturbation

Masturbation

Masturbation: सेल्फ प्लेजर बिल्कुल ठीक है और इसके अपने फायदे भी हैं - उनमें से एक है नींद। लेकिन निश्चित रूप से, यह सब्जेक्टिव है और इसके अपने प्रोस और कॉन्स भी हैं। जब हम ऑर्गेज्म फील करते हैं, तो हमारा शरीर कई तरह के न्यूरो-केमिकल्स रिलीज करता है। मुख्य रूप से, ऑक्सीटोसिन, सेरोटोनिन, वैसोप्रेसिन और प्रोलैक्टिन - ये सभी हमें बेहतर नींद में मदद कर सकते हैं। ऑक्सीटोसिन और सेरोटोनिन तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने में मदद करते हैं। वैसोप्रेसिन हमारी पेशाब करने की आवश्यकता को कम करता है और तनाव को भी नियंत्रित करता है। प्रोलैक्टिन हमें संतुष्ट महसूस कराता

Advertisment

रुको, तो क्या अब सोने का यही एकमात्र तरीका है?

जी नहीं ऐसे बहुत से तरीके हैं जिनकी मदद से आप एक अच्छी नींद ले सकते हैं। चलो प्लेसीबो प्रभाव के बारे में बात करते हैं। मास्टरबेट करने के बाद ही हम ये हार्मोन नहीं छोड़ते हैं। हमारा शरीर स्वाभाविक रूप से रात में इन सभी हार्मोनों को मेलाटोनिन के साथ-साथ आपके सोने-जागने के चक्र के हिस्से के रूप में छोड़ता है। लेकिन शोध से पता चलता है कि अगर हम मानते हैं कि एक संभोग हमें सोने में मदद करेगा, तो हम संभोग के बाद तेजी से सो जाएंगे।

जरूरी नहीं कि मास्टरबेशन के बाद हर किसी को आए अच्छी नींद

Advertisment

यह निश्चित रूप से हम सभी के लिए सब्जेक्टिव है। जब आप यौन क्रिया के बीच में होते हैं, तो आपका शरीर एपिनेफ्रीन और नॉरपेनेफ्रिन छोड़ता है, जो आपको सतर्क महसूस कराता है। अगर आप ऑर्गेज्म के बाद ज्यादा बेचैन महसूस करती हैं, तो यह इस वजह से हो सकता है। लेकिन अगर किसी अन्य गतिविधि से नींद आसानी से नहीं आती है, तो इसके बारे में समझने के लिए किसी फिजिशियन या थेरेपिस्ट से बात करें कि क्या हो रहा है।

क्या होगा अगर मैं इसे एक बुरी आदत बना लूं?

Masturbate करना बुरा नहीं है। साथ ही, हर किसी की नींद की दिनचर्या होती है। अगर ओर्गास्म आपका हिस्सा है तो कोई बात नहीं। लेकिन अगर इसके बिना सोना मुश्किल हो जाए, तो अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। यहां अन्य चीजें हैं जो लोगों को बेहतर नींद में मदद करती हैं:

  • हैवी ब्लैंकेट
  • सेंटेड मोमबत्तियां
  • वेव और बर्ड साउंड
  • एक अच्छी फिल्म
  • एक अच्छी बुक

यदि आपको इन सब के बावजूद भी नींद अच्छी नहीं आती है, आपको लगता है कि आपको सोने में काफी परेशानी हो रही है, आप गहरी नींद नहीं सो पा रहे हैं तो फिर आप अपने डॉक्टर से इस विषय में एक बार जरूर संपर्क करिएगा।

Masturbation नींद सेल्फ प्लेजर हार्मोन Masturbate
Advertisment