Advertisment

क्या Period Pain नॉर्मल है?

क्या पीरियड के दौरान दर्द होना नॉर्मल है? अगर यह नॉर्मल है भी तो किस हद तक पेन होना नॉर्मल होता है? कौन से लक्षण ऐसे होते हैं जो की पीरियड के दौरान होने पर अनदेखा नहीं करना चाहिए? आईए इन सारे सवालों के उत्तर को जानते हैं।

author-image
Anshika Pandey
New Update
How Can Working Women Handle Periods?

(Image Credit: Pinterest)

 Is Period Pain Normal: लगभग हर महिला को पीरियड के टाइम में बहुत ही तकलीफों से गुजरना पड़ता है। जिसमें की बॉडी पेन, बैक पेन, जॉइंट पेन और पेट दर्द भी एक ऐसी समस्या होती है। जो कि लगभग सभी को पीरियड के दौरान होती है। क्या पीरियड के दौरान दर्द होना नॉर्मल है? अगर यह नॉर्मल है भी तो किस हद तक पेन होना नॉर्मल होता है? कौन से लक्षण ऐसे होते हैं जो की पीरियड के दौरान होने पर अनदेखा नहीं करना चाहिए? आईए इन सारे सवालों के उत्तर को जानते हैं।

Advertisment

क्या Period Pain नॉर्मल है?

जब बात आती है पीरियड के दौरान होने वाले पेट दर्द की तो कुछ हद तक पीरियड पेन होना नॉर्मल होता है क्योंकि पीरियड के दौरान हमारी बॉडी में Prostaglandins के कारण होता है। इसके कारण काफी ज्यादा मसल्स कांट्रेक्शन होता है। जो की पीरियड पेन का कारण बनता है। पीरियड आने के पहले यह हार्मोन काफी तेजी से बढ़ जाता है। 

किस हद तक पीरियड पेन होना नॉर्मल होता है?

Advertisment

पीरियड के दौरान बहुत अधिक पीरियड पेन होना नॉर्मल नहीं होता है। यदि आपको पीरियड पेन इतनी हद तक हो कि नॉर्मल दिनचर्या में काम करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाए, बहुत अधिक चक्कर आना, उल्टी आना भी नॉर्मल नहीं होता है। ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक होता है।

कौन से लक्षण ऐसे होते हैं जो की पीरियड के दौरान होने पर अनदेखा नहीं करना चाहिए?

पीरियड के दौरान पीरियड ब्लड का कुछ असामान्य होना नॉर्मल नहीं होता है। यह कहीं ना कहीं पीएच की बिगड़ने के कारण भी हो सकता है या फिर कोई आंतरिक समस्या भी हो सकती है। 

Advertisment

पीरियड के दौरान बहुत ब्लड फ़्लो नॉर्मल नहीं होता है। बहुत अधिक रक्त स्राव होना किसी न किसी आंतरिक बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक होता है।

बहुत दिन तक पीरियड का आना भी नॉर्मल नहीं होता है। यदि आपको पीरियड 5 से ज्यादा दिन के लिए हो और यह चीज काफी समय से रिपीट हो रही हो तो डॉक्टर से संपर्क करना है। 

असामान्य पीरियड होना या फिर 1 महीने में दो बार पीरियड आना भी नॉर्मल नहीं होता है। यह स्ट्रेस के कारण भी हो सकता है। कई बार हार्मोनल इंबैलेंस से भी यह समस्या हो सकती है।

Bloodflow In Periods Abnormal Periods Periods Pain
Advertisment