Advertisment

Periods Talk: पीरियड ब्लड से जुड़ी इन चीजों को न करें नजरअंदाज, देती हैं सेहत से जुड़ी संकेत

हैल्थ: कई महिलाओं को पीरियड से जुड़े ब्लड फ्लो अधिक या कम, इरेगुलर पीरियड समेत कई समस्याएं रहती हैं, जिसे अनदेखा करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए इस दौरान पीरियड्स ब्लड पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

author-image
Ruma Singh
New Update
Period Blood.

( Credit Image: Freepik)

Do Not Ignore These Things Related To Period Blood: मासिक धर्म एक बायोलॉजिकल प्रोसेस है। जिससे हर महिला को गुजरना होता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी हो जाती है। जिससे उन्हें कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इस दौरान सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि कई महिलाओं को पीरियड से जुड़े ब्लड फ्लो अधिक या कम, इरेगुलर पीरियड समेत कई समस्याएं रहती हैं, जिसे अनदेखा करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए इस दौरान पीरियड्स ब्लड पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

Advertisment

पीरियड ब्लड से जुड़ी इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज

  • सबसे पहली बात पीरियड साइकल 21 से 35 दिन का होता है, जो सामान्य होता है। वहीं, पीरियड ब्लड का रंग लाल होना सेहत के लिए सही होता है। 
  • कई महिलाओं को पीरियड्स में हैवी ब्लड फ्लो की शिकायत रहती है। जिस कारण उन्हें ज्यादा मात्रा में पैड का इस्तेमाल करना पड़ता है। आमतौर पर पीरियड ब्लड फ्लो ऐसा होना चाहिए कि दिन भर में आपको तीन से पांच बार पैड बदलने पड़े। 
  • अक्सर पीरियड्स में ब्लड क्लॉट आना नॉर्मल है, लेकिन यदि आपको ज्यादा मात्रा में और बहुत बड़े ब्लड क्लॉट्स आ रहे हैं, तो यह स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। 
  • यदि आपका ब्लड क्लियर नहीं आ रहा है। यानि रुक रुक कर आ रहा है तो यह शरीर में खून की कमी, पीसीओएस, तनाव या अन्य समस्या के कारण हो सकता है।
  • पीरियड ब्लड का रेड होना नॉर्मल होता है, जो यह बताता है कि आपके शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना हुआ है। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। 
  • जब महिलाएं मेनोपॉज के करीब रहती हैं तो उनका पीरियड ब्लड फ्लो कम हो जाता है, जो कि सामान्य है, क्योंकि यह समय पूरी तरह से पीरियड बंद होने का रहता है, इसलिए इसमें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। 
  • कुछ महिलाओं को शिकायत होती हैं कि उन्हें पीरियड्स के दौरान ब्लैक ब्लड का फ्लो हो रहा है। हालांकि, यह नॉर्मल है। जब वजाइना से ब्लड को निकलने में ज्यादा समय लगने लगता है तो ऑक्सिडाइज हो जाता है, जिससे खून का रंग काला हो जाता है। 
  • यदि पीरियड ब्लड का रंग गुलाबी है तो इसका अर्थ है कि आपके शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की काफी कमी हो गई है। ऐसे में आपको पौष्टिक आहार के साथ-साथ आयरन युक्त फूड्स को अपने डाइट में शामिल करना होगा। 
  • कई महिलाओं को पीरियड्स में ब्लड केसरी रंग का भी आता है, जो सेहत के लिए सही नहीं होता, क्योंकि ऐसा तब होता जब खून यूट्रस के ऊपरी हिस्से में मौजूद लिक्विड के साथ मिलकर बाहर निकलता है

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

पीरियड पीरियड ब्लड का कलर Period Blood Color Meaning Period Blood Period Blood Stain Period Blood Clotting
Advertisment