Advertisment

Women Uterus Health: महिलाओं में पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लड क्लॉटिंग क्या सही है?

कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लोटिंग की समस्या हो सकती है। ज़्यादा ब्लड क्लोट्स आपकी ब्लीडिंग को रोक सकते हैं और इससे महिलाओं को कई बिमारियों का खतरा भी बन सकता है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Women Uterus Health(FREEPIK)

(Image Source: freepik)

Period Blood Clotting Can Lead To Five Health Issues: कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लोटिंग की समस्या हो सकती है। ज़्यादा ब्लड क्लोट्स आपकी ब्लीडिंग को रोक सकते हैं और इससे महिलाओं को कई बिमारियों का खतरा भी बन सकता है। यह किसी अन्य समस्या का संकेत हो सकता है, जैसे कि हार्मोनल असंतुलन, गर्भावस्था, गर्भाशय संबंधी समस्याएं या अन्य समस्याएं। इस समस्या को हलके में नहीं लेना चाहिए और जल्दी इलाज़ के बारें में सोचना चाहिए। 

Advertisment

महिलाओं में पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लड क्लॉटिंग सही है? आइये जानतें हैं

1. युटेरस में गांठे

पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉट्स या गांठें होना कभी-कभी एक सामान्य स्थिति हो सकती है, लेकिन अगर इसमें अधिकतर ब्लड क्लॉट्स होते हैं तो यह किसी अन्य गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। ज़्यादा मात्रा में ब्लड क्लॉटिंग गर्भाशय में गाठें होने का संकेत हो सकती है जो की pcod या pcos की निशानी हो सकती है। इससे महिलाओं को बच्चा पैदा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 

Advertisment

2. मेनोपॉज

मेनोपॉज के आसपास, महिलाओं के पीरियड्स में बदलाव हो सकते हैं, जैसे कि पीरियड्स की अनियमितता, अधिक ब्लड क्लॉट्स और ब्लीडिंग की मात्रा में बदलाव। ये नार्मल हो सकता हैं लेकिन कई मामलों में यह खतरनाक भी हो सकता हैं। इस दौरान ब्लड क्लॉटिंग के साथ और भी शारीरिक बदलाव जैसे मूड स्विंग्स, दर्द होना आदि भी हो सकता हैं।

3. हार्मोस इम्बैलेंस 

Advertisment

पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉट्स का होना एक हार्मोन इम्बैलेंस की संभावित निशानी हो सकता है। हार्मोन इम्बैलेंस, जैसे कि अधिक या कम प्रोगेस्टेरोन या एस्ट्रोजन, पीरियड्स के दौरान अनियमित ब्लीडिंग और अधिक ब्लड क्लॉट्स का कारण बन सकता है। यह हार्मोन इम्बैलेंस के कारण पीरियड्स के दौरान मस्तिष्क और शारीरिक बदलाव को भी प्रभावित कर सकता है।

4. युटेरस मैं इन्फेक्शन

पीरियड्स के दौरान अगर आपके साथ अधिक ब्लड क्लॉट्स का अनुभव हो रहा है, तो यह  गर्भाशय में संक्रमण की निशानी हो सकती है। गर्भाशय में संक्रमण कई प्रकार के हो सकते हैं, जैसे कि uterine endometrium, uterine cancer, या अन्य रोग। ऐसी स्तिथि में डॉक्टर से सलाह लेना बहुत ज़रूरी हो सकता है और सही समय पर इलाज़ लेना भी।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

पीरियड्स महिलाओं Health Issues ब्लड क्लॉटिंग Period Blood Clotting
Advertisment