Heart Health Tips: जानें कैसे महिलाएं हार्ट हेल्थ को सुधार सकती है

एक रिसर्च के मुताबिक महिलाओं में पुरूषों के मुकाबले हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। ये बदलती लाइफस्टाइल और कई बीमारियों के कारण और बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें अपने हार्ट हेल्थ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

author-image
Simran Kumari
New Update
These Are The Bad Habits Which Increase The Risk Of Heart Attack

Photograph: (Pinterest)

 Know how women can improve heart health: आज की तेज़ रफ्तार और अनहेल्दी लाइफस्टाइल में महिलाएं बड़ी संख्या में हृदय रोगो से प्रभावित हो रही है। एक रिसर्च में सामने आया कि 18 से 55 वर्ष की महिलाओं को हार्ट अटैक आने का खतरा ज्यादा हो सकता सकता है। महिलाओं में बदलती लाइफस्टाइल, खराब डाइट, हार्मोनल चेंजेस और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसका प्रमुख कारण बन रही है, इससे उनमें दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ रहा है।

Advertisment

सबसे बड़ी परेशानी तो तब आती है जब महिलाओं में इसके संकेत देर से  मिलते है और शुरुआती समय में कोई लक्षण ही नहीं दिखता है। महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर, ज्यादा कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, धूम्रपान, मोटापा और हार्मोनल चेंजेस  के कारण दिल पर असर पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को समय रहते सतर्क रहना और अपनी हार्ट हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कुछ आसान लेकिन असरदार आदतें अपनाकर महिलाएं अपने दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकती हैं।

जाने कैसे महिलाएं हार्ट हेल्थ को सुधार सकती है

1.संतुलित आहार

Advertisment

हेल्दी हार्ट के लिए महिलाओं को साबूत अनाज, फल, सब्जियों के साथ गुड फैट, दुबला प्रोटीन जैसे मांस, अंडे, कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा नमक या चीनी वाले खाद्य पदार्थ या प्रोसेस्ड और जंक फूड को अवॉयड करना चाहिए।

2. रोज एक्सरसाइज करे

रोज व्यायाम करना आपके दिल को स्वस्थ बना सकता है। रोजाना लगभग आधे घंटे की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करे। आप रोज वॉक पर जाए साथ ही थोड़े देर के लिए व्यायाम, योग करे। इसके अलावा आप साइक्लिंग और स्विमिंग भी कर सकती है। ये दिल को मजबूत बनाने के साथ कोलेस्ट्रॉल और बल्ड प्रेशर को कम करने में मददगार होगा।

Advertisment

3.ज्यादा तनाव न ले

ज्यादा तनाव आपके दिल को कमजोर कर सकता है। ऐसे में ज्यादा स्ट्रेस या एंजाइटी आपके लिए खतरे को बढ़ा सकती है। इससे बचने के लिए आप मेडिटेशन कर सकती है। इसके अलावा अपने ध्यान को अच्छी चीजों में लगाए। आप कुछ नया और रचनात्मक करे जैसे पेंटिंग या म्यूजिक, या अपने तनाव को दूसरों को बताए, या लिख भी सकती है।

4. नशे से दूर रहे

Advertisment

शराब या स्मोकिंग जैसे नशे से बिल्कुल ही दूर रहे। ज्यादा शराब या ध्रुमपान ह्रदय संबंधी खतरों को बढ़ाता है। इससे दूर रहने से लंबे समय तक आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकती है।

5.रेगुलर हेल्थ चेकअप 

महिलाओं को नियमित रूप से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और वजन की जांच करवानी चाहिए। इससे दिल की बीमारियों को पता समय से चलता है और उसका सही इलाज सम्भव हो पाएगा।

heart Heart Health women Women हार्ट हार्ट हार्ट अटैक