Advertisment

High Sugar Levels: 6 जूस जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है और लोगों के स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है। अगर यह नियंत्रित नहीं की जाती है, तो यह दिल, आंत, नस, नेत्र और अन्य शरीर के अंगों को प्रभावित कर सकती है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
High Sugar Levels(freepik)

(Image Source: freepik)

Magic Juices For Diabetics: डायबिटीज को कंट्रोल करना बहुत ज़रूरी है। यदि यह नियंत्रित नहीं की जाती है, तो यह दिल, आंत, नस, नेत्र और अन्य शरीर के अंगों को प्रभावित कर सकती है। इसे संभालने के लिए अच्छा खाना लेना, एक्सरसाइज करना, स्ट्रेस को कम करना, रेगुलरली चेकअप करवाना बहुत ज़रूरी है। इन सभी उपायों से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

Advertisment

6 जूस जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं 

1. पलक का जूस

पालक विटामिन और मिनरल सोर्स है और इसमें फाइबर भी होता है, जो खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, पालक में विटामिन क, विटामिन ए, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं और सुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक हो सकते हैं। पालक का जूस सुबह के समय पीना अच्छा होता है, और इसमें किसी प्रकार का चीनी का प्रयोग न करना ज्यादा बेहतर होता है।

Advertisment

2. सहजन का रस

सहजन में अनेक पोषक तत्व होते हैं जैसे कि विटामिन सी, विटामिन ए, और फाइबर जो इंसुलिन की संतुलन रेट को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं और सुगर लेवल को कम करने में सहायक हो सकते है। सहजन का जूस शरीर को पाचन को सही बनाए रखने में मदद कर सकता है जिससे खाना अच्छे से पच सकता है और जिससे शुगर का लेवल नार्मल रह सकता है। 

3. करेले का जूस

Advertisment

करेले का जूस डायबिटीज में मदद कर सकता है। करेला फाइबर, विटामिन सी, और विटामिन के, का अच्छा सोर्स है जो शरीर में सुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा करेले में मोमोर्डिकिन, जो इंसुलिन के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है, भी मौजूद होता है। करेले का जूस ताजा बनाएं और उसे तुरंत पीएं। ताजा जूस में पोषक तत्व बहुत अधिक होते हैं और इसका सेवन अधिक लाभकारी होता है।

4. लौकी का जूस

लौकी में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो शरीर में सुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, लौकी में विटामिन सी, विटामिन बी और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो सामान्य स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। लौकी का जूस पीने के लिए ताजा लौकी को धोकर चीलके काट लें, और फिर उसे ब्लेंडर में पीस लें। आप इसे पानी के साथ मिला कर पी सकते हैं या फिर अन्य सब्जियों और फलों के साथ मिला कर स्वादानुसार पी सकते हैं। लौकी का जूस सुबह के समय पीना अच्छा होता है। 

Advertisment

5. खीरा एलोवेरा का जूस

खीरे और एलोवेरा दोनों ही डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकते हैं। खीरे में फाइबर, विटामिन, और खनिज होते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता हैं। यह जूस शरीर में मिनरल्स का संतुलन बनाए रखता है और पाचन को सुधारता है। और एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन, और खनिज होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इन दोनो का जूस सुबह पीने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा हो सकता है।

6. हरा टमाटर

हरा टमाटर का जूस डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। हरे टमाटर में अच्छी मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए और लाइकोपीन होता है, जो शुगर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, हरे टमाटर में अधिक फाइबर भी होती है जो डायबिटीज को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

डायबिटीज जूस Juices diabetics Magic
Advertisment