Women's Wellness: जानिए महिलाओं की वेल्बीइंग से जुड़ी नॉन-नेगोशिएबल बातें

महिलाओं के लिए अपनी फिजिकल और मेंटल वेल्बीइंग का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज हम वेल्बीइंग से जुड़ी आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो नॉन नेगोशिएबल हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Women Health

File Image

Non-Negotiables for a Healthy Life: महिलाओं के लिए अपनी फिजिकल और मेंटल वेल्बीइंग का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज की महिला घर पर भी जिम्मेदारियां को पूरा करती हैं और जॉब भी करती हैं। इस बीच अगर महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखेंगी तो वे पूरा दिन प्रोडक्टिव नहीं रहेंगी। इसके साथ ही उन्हें एनर्जेटिक भी महसूस नहीं होगा जिससे उनकी परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ सकता है। अगर वे अपनी लाइफ में स्वस्थ रहना चाहती हैं ताकि अपने गोल पूरे कर पाए तो आपको अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखना पड़ेगा। आज हम वेल्बीइंग से जुड़ी आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो नॉन नेगोशिएबल हैं-

Advertisment

जानिए महिलाओं की वेल्बीइंग से जुड़ी नॉन-नेगोशिएबल बातें

साउंड स्लीप

महिलाओं के लिए अपनी नींद को पूरा करना बहुत जरूरी है। अगर आप पूरा दिन प्रोडक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं तो आपको साउंड स्लीप लेना शुरू करना होगा। अच्छी नींद के लिए मन और बॉडी को रिलैक्स करें। आप पूरा दिन काम मत करें। बीच-बीच में आप नैप भी ले सकते हैं। इससे भी आपकी एनर्जी रिस्टोर होगी। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी या फिर आपको गहरी नींद नहीं आती है तो इससे आपका स्ट्रेस लेवल भी बढ़ेगा और काम पर फोकस भी नहीं हो पाएगा।

Advertisment

फिजिकल एक्टिविटी

अगर आप एक वर्किंग महिला है और आपको ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने का समय नहीं मिलता है तो आपको अपने लिए कुछ ऐसा समय निकालना चाहिए जिसमें आप अपनी बॉडी को मूव जरूर करें। इससे आपका मूड भी बेहतर होगा और आपकी बॉडी भी अच्छे से फंक्शन करेगी। फिजिकल एक्टिविटी करने से बहुत सारी बीमारियों का खतरा भी कम होता है जैसे टाइप 2 डायबिटीज या फिर हार्ट डिजीज। इससे महिलाओं की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसलिए आपको रोजाना सीढ़ियों पर चढ़ना और उतरना चाहिए या फिर पैदल शॉपिंग के लिए जाना चाहिए। 

खुद के लिए समय

Advertisment

अपनी वेल्बीइंग को अच्छा रखने के लिए आपको खुद के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। ऐसे समय में आप कुछ भी मत करें या फिर कोई ऐसी एक्टिविटी कर सकते हैं जिससे आपको खुशी मिलती है। आप गाने सुन सकते हैं, स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं, किसी के साथ बातें कर सकते हैं, चाय पी सकते हैं, अपनी फेवरेट किताब पढ़ सकते हैं। यह सिर्फ आपका समय होता है जिसमें आप उन एक्टिविटीज को करते हैं जिनसे आपको खुशी मिलती है।

जर्नलिंग

महिलाओं को जर्नलिंग भी जरूर करनी चाहिए। आप अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ का तो ध्यान रख लेते हैं लेकिन जब बात भावनात्मक सेहत की आती है तो उस पर ध्यान ही नहीं देते हैं। अगर आप अपने विचारों में स्पष्टता लाना चाहते हैं और इमोशनल इंटेलिजेंस डेवलप करना चाहते हैं तो आपको जर्नलिंग जरूर करनी चाहिए। इससे आपको पता चलेगा कि कैसे आप अपने कठिन भावनाओं के साथ डील कर सकते हैं और कैसे अपने इमोशंस को व्यक्त करना है। इससे आपके मन का बहुत सारा बोझ भी हल्का हो सकता है।

Advertisment

स्वस्थ और पौष्टिक आहार 

अपनी वेल्बीइंग को सही रखने के लिए सही खाना चुनना भी बहुत जरूरी है। इससे आपकी बॉडी के ऊपर बहुत गहरा असर पड़ता है। इसलिए आप अपने खाने को लेकर बहुत माइंडफुल रहें। आजकल लोग बिजी लाइफस्टाइल और स्ट्रेस के चलते बिंज ईटिंग करते हैं जिसके कारण उन्हें बहुत सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आपको स्वस्थ और पौष्टिक तत्वों से भरपूर खाना खाना चाहिए जिसमें सभी विटामिन और मिनरल्स शामिल हैं। इससे आपका स्ट्रेस भी कम होगा। आपका वजन भी ज्यादा नहीं बढ़ेगा और आप हल्दी रहेंगे।

mental wellness Mental Wellbeing Mental & Emotional Wellbeing health & wellness Wellbeing