Advertisment

Pain During Sex: जानें सेक्स के दौरान होने वाले दर्द से कैसे डील करें

महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान और उसके बाद सेक्स करने में अधिक दर्द का अनुभव हो सकता है। मेनोपॉज के समय, हार्मोनल परिवर्तनों के कारण योनि में सूखापन आना जो सेक्स के दौरान दर्द का कारण बन सकता है।

author-image
Kavya Gupta
एडिट
New Update
Ease Pain During Sex(FREEPIK)

(Image Source: freepik)

5 Methods To Reduce Painful Sex During And After Menopause: महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान और उसके बाद सेक्स के दौरान अधिक दर्द का अनुभव हो सकता है। मेनोपॉज के समय, हार्मोनल परिवर्तनों के कारण योनि का सूखापन और हार्मोन्स की कमी हो सकती है, जो सेक्स के दौरान दर्द का कारण बन सकती है। इसके अलावा, मेनोपॉज के समय और उसके बाद महिलाओं को योनि में एक्सट्रा सेंसिटिविटी का अनुभव हो सकता है, जिससे सेक्स के दौरान अधिक दर्द महसूस हो सकता है।

Advertisment

इन तरीकों से मेनोपॉज़ के दौरान सेक्स करना आरामदायक बन सकता है 

1. लुब्रिकेशन का इस्तेमाल करे 

मेनोपॉज के समय और बाद में, योनि की सूखापन की समस्या हो सकती है, जो सेक्स के दौरान फ्रिक्शन और दर्द का कारण बन सकती है। लुब्रिकेंट का उपयोग करने से, योनि की सूखापन को कम किया जा सकता है और सेक्स के दौरान अधिक सुखद अनुभव हो सकता है। आप अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं, जिससे वह आपको अधिक सहायक और सही LUBE चुनने के लिए गाइड कर सकेंगे। लुब्रिकेंट का उपयोग आपके सेक्स अनुभव को सुधार सकता है और आपको अधिक संतुष्टि प्रदान कर सकता है।

Advertisment

2. Vaginal मॉइस्चराइजर 

मेनोपॉज के समय और बाद में, हार्मोनल परिवर्तनों के कारण योनि में सूखापन की समस्या हो सकती है लेकिन वेजिनल मॉइस्चराइज़र का उपयोग करने से, योनि की सूखापन को कम किया जा सकता है और सेक्स को और अधिक एन्जॉय किया जा सकता है। 

3. Foreplay ना भूले 

Advertisment

Foreplay, सेक्स शुरू करने से पहले, व्यक्ति और उसके साथी को सेक्स के लिए तैयार करने मेंसहायता देता है। यह सेक्स को सुखद बनाने में मदद कर सकता है, ताकि योनि में नमी बढ़ाने और सेक्स के दौरान आरामदायक अनुभव करने में सहायक हो। Foreplay में आपके हाथ से मसाज या अपने पार्टनर के सेंसिटिव हिस्सों को छूने जैसी गतिविधियों को शामिल किया जा सकता है, जिससे साथी के शारीरिक और मानसिक स्थिति में उत्सुकता बढ़ती है और योनि में नमी भी। इससे सेक्स का अनुभव सुखद और संतुष्टिजनक होता है। 

4. Pelvic एक्सरसाइज 

मेनोपॉज में पेल्विक फ्लोर व्यायाम का उपयोग करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। पेल्विक फ्लोर व्यायाम योनि के मांसपेशियों को मजबूत और सुडौल बनाने में मदद करता है, जिससे सेक्स का अनुभव और संतोषजनक होता है। यह व्यायाम योनि की मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद करता है, जिससे सेक्स के दौरान योनि के तानाव को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, पेल्विक फ्लोर व्यायाम सेक्सुअल आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है और यौन समस्याओं को कण्ट्रोल करने में मदद कर सकता है। 

Advertisment

5. नई पोसिशन्स टॉय करे 

नई पोसिशन्स का प्रयोग करने से आप और आपके साथी एक दूसरे के शारीरिक मिलान को नया और रोमांचक अनुभव दे सकते हैं। इसके अलावा, कुछ स्थितियाँ योनि में कम दबाव डालती हैं और दर्द को कम कर सकती हैं। कुछ पोसिशन्स आपको और आपके साथी को सही और सुखद अनुभव प्रदान करने में मदद कर सकती हैं, और सेक्स को और भी आनंदमय बना सकती हैं। जैसे 

  • Spooning: इसमें एक व्यक्ति को दूसरे के पीछे से लेटा जाता है, जिससे व्यक्तियों के बीच सेक्स के दौरान अधिक संपर्क होता है।
  • Side-lying: यह स्थिति लेटे हुए की जाती है, जिसमें व्यक्तियों को योनि में कम दबाव होता है।
  • Modified missionary: इसमें एक व्यक्ति को अपने पैरों की ऊपरी भाग को ऊपर उठाए रखा जाता है, जिससे योनि में अधिक प्रवेश हो सकता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

sex Menopause सेक्स Painful Sex मेनोपॉज Reduce आरामदायक
Advertisment