आखिर क्यों कम उम्र में शुरु हो रहे लड़कियों में पीरियड्स?

हैल्थ: आमतौर पर लड़कियों में पीरियड्स 12 से 14 साल की उम्र में शुरु होते हैं लेकिन मौजूदा समय में देखा जा रहा है कि कई लड़कियों में कम उम्र में ही पीरियड्स आने लगते हैं।

author-image
Ruma Singh
New Update
periods at early age

(Credit Image-Your Doctors Online)

Periods At Early Age: लड़कियों में पीरियड्स का आना एक नेचुरल प्रकिया है। जिसे लड़कियों के जीवन का अहम हिस्सा माना जाता हैं। आमतौर पर लड़कियों में पीरियड्स 12 से 14 साल की उम्र में शुरु होते हैं लेकिन मौजूदा समय में देखा जा रहा है कि कई लड़कियों में कम उम्र में ही पीरियड्स आने लगते हैं। जामा नेटवर्क ओपन जर्नल के एक रिसर्च के अनुसार 11 साल के उम्र से पहले पीरियड्स आने वाली लड़कियों की संख्या 8.6% से बढ़कर 15.5% हो गई है। वहीं, 9 साल की उम्र से पहले पीरियड्स आने वाली लड़कियों की संख्या भी दो गुणा बढ़ी हैं। जिसे देखते हुए यह एक चिंताजनक विषय बन चुका है, क्योंकि कम उम्र में पीरियड्स का आना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है और आगे चलकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।

कम उम्र में पीरियड्स के आने के कारण 

Advertisment

कई रिसर्च के अनुसार इससे लड़कियों में हृदय रोग, गर्भपात, मोटापा जैसे कई बीमारी का जोखिम बढ़ जाता हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

1. मोटापा

कुछ बच्चों में कम उम्र में ही प्यूबर्टी की समस्या शुरु होने लगती है। इससे बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। कम उम्र के लड़कियों में पीरियड्स के आने का प्रमुख कारणों में से एक है मोटापा। असल में मोटापे की वजह से शरीर में इंसुलिन की मात्रा के साथ-साथ एस्ट्रोजन हार्मोन भी बढ़ता है। जिस कारण कम उम्र में ही लड़कियों को पीरियड्स का सामना करना पड़ता है।

2. सही आहार और पोषण की कमी

ज़्यादातर जंक फूड का सेवन करने से हार्मोन के साथ बड़ी समस्या होती है, क्योंकि इससे शरीर में हार्मोनल संतुलन बिगड़ता है। नतीजन कम उम्र में लड़कियों को प्रीकोशियस प्यूबर्टी का सामना करना पड़ता है।

3. वातावरणीय हार्मोन

Advertisment

हमारे आसपास ऐसे कई चीज होते जैसे प्लास्टिक की बोतलें, खाने के डिब्बे जिनमें बिसफेनाल ए और फाइटोएस्ट्रोजेन पाए जाते हैं। इन रसायन पदार्थों का इस्तेमाल करने से शरीर में हार्मोनल संतुलन बिगड़ते हैं, जिससे जल्द मासिक धर्म आने की संभावना बढ़ती है।

4. जेनेटिक कारण

अगर परिवार में किसी भी महिला को ये समस्याएं रही हो, तो अक्सर भावी पीढ़ी में भी ये समस्या देखने को मिलता है। यह एक सामान्य कारण है। जिसमें कोई चिंता की बात नहीं होती।

5. कॉस्मेटिक उत्पाद का उपयोग

लड़कियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कॉस्मेटिक उत्पाद भी इसके कारण बनते हैं। ज्यादा मात्रा में इन तत्व का इस्तेमाल करने से हार्मोन पर असर पड़ता है और ये सही उम्र से पहले ही पीरियड्स शुरु होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Periods पीरियड्स मासिक चक्र