Bone Health: ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने के ये 5 चीज़ें करना है ज़रूरी

महिलाओं में मेनोपॉज के बाद भी ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा काफी अधिक होता है क्योंकि हार्मोन के संतुलन से भी हड्डियों के घनत्व और मजबूती पर प्रभाव पड़ता है। आईए जानते हैं कि ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने के लिए क्या करना चाहिए? 

author-image
Anshika Pandey
New Update
osteoporosis

(Image Credit: File Image)

Reduce The Risk Of Osteoporosis: ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों का कमजोर होना और उनकी घनत्व का कम होना। इस बीमारी में अक्सर लोग फ्रैक्चर का खतरा अधिक होता है और साथ ही हड्डियां कमजोर होते चली जाती है। ऐसा अक्सर वृद्ध लोगों में होता है। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद भी ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा काफी अधिक होता है क्योंकि हार्मोन के संतुलन से भी हड्डियों के घनत्व और मजबूती पर प्रभाव पड़ता है। आइये जानते हैं कि ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने के लिए क्या करना चाहिए? 

ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने के ये 5 चीज़ें करना है ज़रूरी

1. डेयरी प्रोडक्ट का सेवन

Advertisment

डेयरी प्रोडक्ट जैसे की दही दूध और चीज़ आदि में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। अपने डाइट में इसको शामिल करना काफी फायदेमंद होता है क्योंकि कैल्शियम हमारे हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है। 

2. हेल्दी डाइट 

अपने डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी युक्त पदार्थ को शामिल करें जैसे चिया सीड, बादाम, हरी-सब्जियां आदि। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है। विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स होता है धूप। सुबह की ताज़ा धूप शरीर के लिए फायदेमंद होती है। साथ ही फिश, अंडा और कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स में भी यह शामिल होता है। 

4. एक्सरसाइज 

हड्डियों को मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी होता है। योग से शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है साथ ही जिम में वेट लिफ्टिंग करने से हड्डियों में मजबूती आती है। हालांकि इस प्रक्रिया में समय लगता है क्योंकि वेट लिफ्टिंग अचानक करने से बॉडी को नुकसान भी हो सकता है। 

5. डेली वॉकिंग

Advertisment

अक्सर देखा जाता है कि उम्र के ढलने के बाद लोगों को कमर और घुटने तकलीफ होती है और ज्यादा ना चलने से भी पैरों की हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होते चली जाती है। इसलिए जरूरी है कि डेली मॉर्निंग वॉक की जाए। यह आपके शरीर, मानसिक स्वास्थ्य और हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है।

6. हेल्दी वज़न को मेंटेन करें

एक उम्र के बाद शरीर की हड्डियों से कैल्शियम कम होने लग जाता है। जिसके कारण शरीर बहुत वजन नहीं झेल पाता। इसलिए जरूरी है कि अपने वजन को मेंटेन किया जाए। हड्डियां बहुत अधिक भार नहीं संभाल पाती और अधिक कमजोर होती चली जाती है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Osteoporosis