/hindi/media/media_files/sxqp0lmSPYs6DcfI97di.png)
These 5 Things Should Be Applied On The Face In The Summer Season (Image Credit - zee news)
Summer Season: मौसम चाहे कोई भी हो पर त्वचा का ख्याल हर वक्त हर दिन रखना बहुत जरूरी है। गर्मी के मौसम में अगर सही तरीके से स्किन केयर ना की जाए तो त्वचा डल नजर आने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर वक्त एक ही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि मौसम के अनुसार स्किन केयर प्रोडक्ट को भी बदलते रहना चाहिए। तेज धूप और ज्यादा पसीने के कारण खुजली, जलन और फोड़े फुंसी की समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही एक्ने की समस्या भी हो जाती है। आइए जानते हैं स्किन केयर के ऐसे पांच उपाय जो गर्मी के मौसम में भी आपकी स्किन को रखेंगे हेल्दी।
जानिए कौनसी ऐसी 5 चीजें हैं जो चेहरे पर गर्मी के मौसम में लगानी चाहिए
1. मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने से चेहरे को ठंडक मिलती है। मुल्तानी मिट्टी के उपयोग से स्किन से ऑयल कम होता है और एक ग्लो लुक देता है। जिससे स्किन फ्रेश नजर आती है। यही नहीं, मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे, मुंहासे और ब्लैकहेड्स भी दूर हो जाते हैं।
2. एलोवेरा जेल लगाएं
अगर आपको बहुत ज्यादा गर्मी लगती है तो चेहरे पर एलोवेरा जरूर लगाएं। इससे स्किन को ठंडक मिलती है और आपका चेहरा भी ग्लो करता है। एलोवेरा लगाने से टैनिंग कम हो जाती है, दाग-धब्बे और झांई की समस्या भी दूर हो जाती है।इसलिए गर्मी में एलोवेरा जेल जरूर लगाना चाहिए।
3. दही
आपको बता दें कि चेहरे पर दही लगाने से फेस हमेशा ग्लो करता है। दही लगाने से स्किन मुलायम और सॉफ्ट हो जाती है। गर्मी में चेहरे पर ठंडक देती है।आपको गर्मी में दही का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। दही लगाने से रंग में भी निखार आता है।
4. चंदन
गर्मी में शरीर के साथ चेहरा भी तपने लगता है। तेज धूप और गर्मी के वजह से चेहरे पर भी बहुत इफेक्ट पड़ता है। इस गर्मी में अपने चेहरे पर चंदन का लेप जरूर लगाएं। यह आपके चेहरे को बचा कर रखेगा। चंदन ठंडा होता है जिस के कारण चेहरे पर ठंडक मिलती है। इसके अलावा पिंपल्स की समस्या भी दूर हो जाती है।
5. बर्फ
अगर आपका चेहरे पर धूप से जलन और चेहरा लाल हो जाता है, तो दिन में एक बार कम से कम आइस अप्लाई करें। इससे फेस पर ग्लो आता है और पसीना और चिपचिपाहट की समस्या दूर हो जाती है। गर्मी में बर्फ लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है।
चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।