Know Your Body: क्लिटोरिस को लेकर फैली ये गलतफहमियां

क्लिटोरिस महिलाओं के यौन स्वास्थ्य और उनके आनंद से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील और महत्त्वपूर्ण अंग होता है। आइए जानते हैं क्लिटोरिस से जुड़ी कुछ आम गलतफहमियां और उनसे जुड़ी कुछ सच्चाई।

author-image
Udisha Mandal
New Update
These Misconceptions Spread About The Clitoris

Photograph: (freepik)

These Misconceptions Spread About The Clitoris: क्लिटोरिस महिलाओं के यौन स्वास्थ्य और उनके आनंद से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील और महत्त्वपूर्ण अंग होता है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि इसे लेकर समाज में आज भी बहुत सारी गलतफहमियां और मिथक फैले हुए हैं। हमारे समाज में अक्सर सेक्स एजुकेशन की कमी और खुलकर बातचीत न होने की वजह से महिलाएं भी अपने शरीर के इस हिस्से को सही से नहीं समझ पातीं। इस कारण न केवल महिलाओं की यौन सुख प्रभावित होती है, बल्कि उनके रिश्तों में भी असहजता आ सकती है। आइए जानते हैं क्लिटोरिस से जुड़ी कुछ आम गलतफहमियां और उनसे जुड़ी कुछ सच्चाई।

क्लिटोरिस को लेकर फैली ये गलतफहमियां

1. क्लिटोरिस बहुत छोटा और महत्वहीन होता है

Advertisment

सच्चाई- क्लिटोरिस सिर्फ बाहर से ही एक छोटा हिस्सा दिखता है, लेकिन इसका अंदरूनी भाग लगभग 9 से 12 सेंटीमीटर तक फैला हुआ होता है और इसमें 8,000 से अधिक नसें होती हैं, जो किसी भी यौन अंग से अधिक हैं। यह महिलाओं के यौन संबंध में आनंद के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण है।

2. क्लिटोरिस क्या सिर्फ संभोग के दौरान उत्तेजित होता है

सच्चाई- क्लिटोरिस को सिर्फ स्पर्श करने या उत्तेजना से भी आनंद महसूस होता है, और यह कई महिलाओं के लिए ऑर्गैज़्म का सबसे मुख्य स्रोत होता है, ना कि केवल पेनिट्रेशन से।

3. क्लिटोरिस और योनि एक ही चीज़ हैं

सच्चाई- कई लोगों का मानना है कि क्लिटोरिस और योनि दोनों एक ही चीज है। लेकिन आपको बता दें, ये दोनों बिल्कुल अलग अंग हैं। क्लिटोरिस बाहरी हिस्सा है और इसका मुख्य काम आनंद प्रदान करना है, जबकि योनि प्रजनन से जुड़ी होती है।

4. क्लिटोरिस को उत्तेजित करना अश्लील या गलत है

Advertisment

सच्चाई- क्लिटोरल स्टिमुलेशन यह प्रक्रिया पूरी तरह से सामान्य, प्राकृतिक और सुरक्षित होता है। यह कोई अश्लील या गलत नहीं होता ये यौन सुख और आत्म-समझ को बढ़ाने का एक स्वस्थ तरीका होता है।

5. सभी महिलाओं को क्लिटोरिस से ही ऑर्गैज़्म मिलता है

सच्चाई- हर महिला की यौन प्रतिक्रिया अलग-अलग होती है। कुछ महिलाओं को क्लिटोरल स्टिमुलेशन से बहुत आनंद मिलता है, तो कुछ को योनि से, और वहीं कुछ महिलाओं को दोनों से मिलता है। ज़रूरी यह है कि हर महिला खुद को अच्छे से समझे और अपनी जरूरतें स्पष्ट रूप से अपने पार्टनर को बताए।

Clitoris Misconceptions