Advertisment

Periods Mistakes: पीरियड्स के दौरान नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

महिलाएं जब पीरियड्स का सामना करती हैं, तो उन्हें विभिन्न परेशानियां होती हैं। कई महिलाएं पीरियड्स के समय सही देखभाल न करने के कारण ज़्यादा दर्द का सामना करती हैं। पीरियड्स के समय कुछ गलतियां भी दर्द का कारण बनती है इन्हें करने से बचें आइए जानें। 

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
AVOID THESE MISTAKES DURING PERIODS

Image Credit- Freepik

These Mistakes Should Not Be Made During Periods: पीरियड्स का समय हर महिला के जीवन में एक ज़रूरी और थोड़ा चुनौतीपूर्ण मोमेंट होता है। इसके दौरान शरीर और मन दोनों तरह से अस्थिर हो जाते हैं। इससे घबराने के बजाय, इस विषय में सही जानकारी और तय समझने से सहायता मिल सकती है, जिससे पीरियड पेन से आराम मिल सके। महिलाएं जब पीरियड्स का सामना करती हैं, तो उन्हें विभिन्न परेशानियां होती हैं। इस दौरान, कुछ महिलाओं को थोड़ी सूजन और दर्द महसूस होता है, जबकि अन्य ऐंठन और दर्द के कारणों से परेशान होती हैं। बहुत सी महिलाएं पीरियड्स के समय अधिक ध्यान और सही देखभाल न करने के कारण ज़्यादा दर्द का सामना करती हैं। पीरियड्स के समय कुछ गलतियां भी अधिक दर्द का कारण बनती है इन्हें करने से बचें आइए जानें। 

Advertisment

पीरियड्स के दौरान नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

हाइड्रेटेड रहें

पीरियड्स के समय बदलते हार्मोन्स के कारण आपको पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। अगर आप पानी की कमी महसूस कर रहीं हैं, तो आपको सूजन, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, पीरियड्स के दौरान अपने शारीर को पानी से अच्छी तरह से हाइड्रेट करें।

Advertisment

हैवी वर्कआउट से बचें

पीरियड्स के समय महिलाओं के शरीर में जटिल बदलाव होते हैं। ऐसे में, जब आपका शरीर पहले से थका होता है, हैवी वर्कआउट से बचना चाहिए। यह समस्याओं को और भी अधिक बढ़ा सकता है और कोर क्षेत्र में दबाव बढ़ा सकता है। घर में ही थोड़ी बहुत एक्सरसाइज कर लेनी चाहिए, बॉडी को कभी भी बिना वजह ज़ोर नही देना चाहिए।

विशेष योग आसन से बचें

Advertisment

पीरियड्स के समय योग करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है इससे मन शांत रहता है और क्रैंप्स में भी राहत मिलती है मगर पीरियड्स के समय आपको कुछ विशेष योग आसनों से परहेज करना चाहिए। जैसे सर्वांगासन, शीर्षासन, और हलासन। इन आसनों में रक्त प्रवाह में बदलाव हो सकता है और पेट में ऐंठन हो सकती है।

मोशनलेस लाइफस्टाइल से बचें

पीरियड्स के समय आपको एक्टिव रहने का प्रयास करना चाहिए। धीरे-धीरे टहलें, सुबह योग और मेडिटेशन का समय निकालें, जो आपके हार्मोन्स को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। एक ही जगह बैठकर रहने से इस समय की समस्याओं में बढ़त हो सकती है अगर ज्यादा परेशानी है तो आराम करें।

Advertisment

प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें

पीरियड्स के समय महिलाओं का एनर्जी लेवल कम होता है। इसलिए, जंक फूड और मिठाई का सेवन कम से कम करें। ये आहार अधिक कैलोरी और तेल के साथ भरपूर होते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं और पेट में क्रैंप्स का कारण बन सकते हैं हालाकि आप को क्रेविंग हो सकती है, मगर इससे बचना ही बेहतर है।

सिर धोने से बचें

कुछ यौगिक कांसेप्ट के अनुसार, सिर धोने से अपान वायु (प्राण का नीचे की ओर प्रवाह) यानि (Fart) में परिवर्तन हो सकता है। इसे ध्यान से समझें और अपने आप को इस प्रोसेस को अनुसरण करने का मौका दें। हालाकि इस दौरान सर धोने को लेकर आज भी कई बातें बताई जाती हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

पीरियड्स मेडिटेशन वर्कआउट लाइफस्टाइल हार्मोन्स परहेज
Advertisment