Advertisment

Mental Health खराब होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

मेंटल हैल्थ की गंभीरता को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। मेंटल हैल्थ से जुड़ी समस्याओं का हल निकालना जरूरी है, ऐसी समस्या का समाधान साइकेट्रिस्ट डॉक्टर से मिलने से होता है, जो आपको सही थेरेपी दे सकते हैं आइए जानें इसके लक्षण।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
signs are seen when mental health deteriorates

Image Credit- Freepik

These Symptoms Are Seen When Mental Health Deteriorates: मेंटल हैल्थ की गंभीरता को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। कई बार लोग इसे समझ नहीं पाते और अन्य बीमारियों का इलाज करवाते रहते हैं। उसके अलावा, कुछ लोग इसे बीमारी समझते ही नहीं हैं और कुछ को यह भी पता नहीं कि इसे कौन सा विशेषज्ञ सही ढंग से समझ और इलाज कर सकता है। मेंटल हैल्थ से जुड़ी समस्याओं का हल निकालना जरूरी है, जिसमें दोस्तों, परिवार या अन्य संबंधियों की मदद भी हो सकती है। हर ऐसी समस्या का समाधान मनोचिकित्सक या साइकेट्रिस्ट डॉक्टर से मिलने से होता है, जो आपको सही दवा और थेरेपी के बारे में सलाह दे सकते हैं। मगर मन की शांति होना भी जरूरी है, आइए जानें इसके लक्षण।

Advertisment

मेंटल हैल्थ खराब होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

1. अचानक वजन बढ़ना या घटना

अचानक वजन कम या ज्यादा होना, शरीर और मेंटल हैल्थ की अच्छी नहीं होने का संकेत हो सकता है। तनाव और दबाव में शरीर के हार्मोनल लेवल में परिवर्तन आता है, जिससे भूख और खाने की इच्छा प्रभावित होती है। कुछ लोग तनाव में खाना खाना बंद कर देते हैं, जबकि कुछ अन्य अधिक खाने लगते हैं। अक्सर लोग बाहर के खाने से अट्रैक्ट होते हैं, जिससे अतिरिक्त कैलोरी लेते हैं। ऐसे में न केवल वजन बढ़ सकता है, बल्कि शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं।

Advertisment

2. नींद सम्बंधित समस्याएं

अनियमित नींद की समस्या इमोशनल और मेंटल हैल्थ की समस्याओं के लक्षण हो सकते हैं। स्ट्रेस, उदासी या चिंता के दौर में शरीर में नींद से जुड़े हार्मोन में बदलाव होते हैं, जिससे नींद की दिक्कत या अधिक नींद की समस्या हो सकती है। इससे संबंधित समस्याओं के अलावा शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं।

3. सेक्सुअल डिफिकल्टी

Advertisment

मेंटल हेल्थ की समस्याओं से सेक्सुअल हेल्थ पर असर पड़ता है। तनाव, डिप्रेशन और अज्ञानता में महिलाओं की लिबिडो (Libido) कम हो सकती है और पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED) देखने को मिल सकता है। इस दौरान सेक्सुअल एक्टिविटीज में शामिल होना मुश्किल हो सकता है और लोगों की सेक्स में रुचि कम हो जाती है। तनाव के दौरान सेक्स पेनफुल हो सकता है।

4. कब्ज और डायरिया

मेंटल हेल्थ के प्रभाव से कब्ज और डायरिया हो सकते हैं। इस समय लोग बेहद थके हुए महसूस कर सकते हैं और थकान महसूस होती है। अधिक तनाव से या व्यक्ति अक्सर बाथरूम जाने की जरूरत महसूस कर सकता है या कब्ज हो सकती है। ये लक्षण हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। साथ ही, अन्य पेट संबंधित समस्याएं जैसे गैस, ब्लोटिंग और पेट में दर्द भी हो सकते हैं।



Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

mental health LIbido तनाव डायरिया इमोशनल सेक्सुअल एक्टिविटीज सेक्सुअल डिफिकल्टी
Advertisment