Advertisment

Miscarriage: गर्भपात होने पर महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

गर्भपात एक बहुत ही दुखदायी घटना है। यह औरत की शाररिक सेहत के साथ मानसिक रूप में भी गहरा असर डालता है। गर्भपात की कई वजह हो सकती हैं आज हम आपको बतायेंगे कि गर्भपात होने के बाद में एक औरत को क्या क्या करना चाहिए? 

author-image
Rajveer Kaur
New Update
miscarriage (CNC pathlab).jpg

(Image Credit: CNC pathlab)

गर्भपात एक बहुत ही दुखदायी घटना है। यह औरत की शाररिक सेहत के साथ मानसिक रूप में भी गहरा असर डालता है। गर्भपात की कई वजह हो सकती हैं जैसे बढ़ी उम्र, गर्भाशय में कोई प्रॉब्लम, ज़्यादा वज़न, माँ का कोई नशा करना इत्यादि। आज हम आपको बतायेंगे कि गर्भपात होने के बाद में एक औरत को क्या क्या करना चाहिए? 

Advertisment

Miscarriage: गर्भपात होने पर महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए 

  • मानसिक तौर पर मज़बूत

    सबसे पहले आपको अपने आपको मानसिक तौर पर मज़बूत करना होगा। बहुत सारी  महिलायें गर्भपात के बाद तनाव या फिर डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। इस कारण कई बार महिलाएं गलत कदम भी उठा लेती है। इस स्थिति में अगर महिला को लगे तो मनोचिकित्सक की मदद ले लेनी चाहिए। 
  • व्यायाम

    गर्भपात के बाद हल्का व्यायाम करें। यह आपको शारीरिक ब्लकि मानसिक तौर पर भी मज़बूत करता है। जॉगिंग भी तनाव कम करने और शरीर को ऐक्टिव रखने में मददगार है। इसके अलावा महिलाएं योग भी कर सकती है। 
  • नींद

    गर्भपात के बाद अक्सर महिलाएँ तनाव का शिकार हो जाती हैं जिससे उन्हें  स्लीप पैटर्न में समस्या हो जाती है। महिलाएं  ध्यान रखें कि आप देर रात तक ना जागे।  इसके साथ आप 7 से 9 घंटे की नींद ज़रूर लें।  अगर नींद में ज्यादा समस्या लगे तो आप थेरेपी का भी सहारा ले सकती है। 
  • पौष्टिक भोजन 

    गर्भपात के बाद शरीर को एक संतुलित आहार की जरूरत होती है। इसके साथ महिलाओं को  समय पर खाने पीने पर ध्यान देना होगा।  इस बात की भी ध्यान रखें कि शरीर में डीहाइड्रेशन की समस्या ना आये। इसके लिए पानी भी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए।   
  • सेक्स 

    गर्भपात के बाद महिला को  2 हफ्ते सेक्स नहीं करना चाहिए। अगर खून निकलना बंद भी हो जाये तो भी डॉक्टर की सलाह के बिना सेक्स ना शुरू करें वर्ना इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। 
  • ब्रेस्ट केयर

    अगर आपका 20 हफ्ते के बाद गर्भपात हुआ है तो आपको ब्रैस्ट से दुध निकलने की समस्या का सामना हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह लें क्योंकि दुध जमा की वजह से ब्रैस्ट में भारीपन महसूस हो सकता है तो अच्छी क्वालिटी की बरा पहनें जो छाती को सही से सहारा देकर रखे। 
  • सोशल होना

    अकेलापन भी तनाव को बढ़ाता है। इसलिए गर्भपात के बाद अपने करीबी दोस्तों रिश्तेदारों से मिलना जुलना जारी रखें और बातचीत करें। उनको अपनी मानसिक और शारीरिक हालत के बारे में बताएं। इससे मदद मि सकती है। 
  • पार्टनर से बात

    अपने पार्टनर से बात करें जैसे उनके मन पर गर्भपात का क्या असर हुआ है।आपके शरीर में आए बदलाव और मानसिक हालत के बारे में भी उनको अवगत करे। पार्टनर के साथ समय बिताएं  जैसे टीवी देखना, संगीत सुनना और किताब पढ़ना भी आप दोंनो को मदद करेगा। 

 

Advertisment