/hindi/media/media_files/p84tduN0rRGr3NQAlvlm.jpg)
file image
Thyroid Levels Are High Avoid These 5 Foods Completely : थायरॉइड ग्रंथि हमारे शरीर की मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। जब यह ग्रंथि अधिक (हाइपरथायरॉइडिज्म) या कम (हाइपोथायरॉइडिज्म) हार्मोन का उत्पादन करती है, तो शरीर में असंतुलन हो सकता है। सही आहार का पालन थायरॉइड को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। यहां हम आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जिनसे बचना चाहिए और थायरॉइड के लिए फायदेमंद आहार के बारे में जानकारी देंगे।
थयरॉइड बढ़ गया है, तो इन 6 खाद्य पदार्थों से रखें पूरी तरह से परहेज
1. कैफीन की अधिकता
अगर आप चाय कॉफ़ी की शौकीन हैं, और आपको थयरॉइड की समस्या है, तो अब सचेत हो जाएं। अधिक मात्रा में कैफीन युक्त ड्रिंक्स लेने से यह थायरॉयड हार्मोन अवशोषण में बाधा डाल सकती है और थायरॉयड संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती है। इसलिए इनसे परहेज करें, और यदि इन्हे डाइट में शामिल करना चाहती हैं, तो इनकी नियमित मात्रा को नियंत्रित रखना बेहद जरुरी है।
2. ग्लूटन फ्री आटा
कुछ लोगों में थायरॉइड की वजह से शरीर में सूजन और लालिमा हो जाती है। ऐसे लोगों को ग्लूटन फ्री आटा खाना चाहिए। आमतौर पर घर वाले गेंहू के आटे में ग्लूटन होता है। इसलिए बाजार से ग्लूटन फ्री आटा खाना चाहिए। साथ ही जौ और मैदा को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।
3. डेयरी प्रोडक्ट
हाइपर थायरॉइड से पीड़ित हैं तो थायरॉइड हार्मोंस बढ़ाने वाले फूड्स को बिल्कुल ना खाएं। दूध, डेयरी प्रोडक्ट, पनीर, आयोडीन युक्त नमक को नहीं खाना चाहिए।
4. मछली, अंडे से करें परहेज
साथ ही साथ मछली और अंडे की जर्दी से भी परहेज करना चाहिए। जिससे कि थायरॉइड बढ़ने परखानपान के जरिए उसे कंट्रोल किया जा सके।
5. अत्यधिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ
अत्यधिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से हाइपोथायरायडिज्मके मरीजों के लिए कुछ समस्या पैदा हो सकती है। अधिक फाइबर का सेवन करने से थायराइड की दवाओँ का अवशोषण कम हो सकता है। साबुत अनाज, बींस और कुछ फल इत्यादि फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ होते हैं।