Advertisment

Ways To Avoid Periods Cramps: इन तरीकों से करें पीरियड क्रैंप्स को दूर

blog | sehat: अक्सर देखा गया है कि पीरियड क्रैंप्स को लोग नजरअंदाज कर देते हैं पर यह बात समझने वाली है की पीरियड क्रैंप्स एक महिला के लिए कितने दर्दनाक हैं। आइए समझते हैं कुछ टिप्स जिन्हें अपनाकर आप पा सकेंगी पीरियड क्रैंप्स से राहत

author-image
Aastha Dhillon
New Update
Periods

Period Cramps

Ways To Avoid Periods Cramps: पीरियड्स को महिलाओं में एक सामान्य चीज समझा जाता है पर यदि कोई सामान्य नहीं समझता तो वह है Periods Cramps। अक्सर देखा गया है कि लोग पीरियड क्रैंप्स को भूल जाते हैं और वह यह भी भूल जाते हैं कि यह महिलाओं के लिए कितना दर्दनाक और मुश्किल होता है। 

Advertisment

जानिए कैसे कर सकते हैं पीरियड्स क्रैंप्स को कम

आइए जानें कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आपको मिलेगी पीरियड क्रैंप्स से राहत :-

1. हॉट वाॅटर बैग (Hot Water Bag)

Advertisment

हॉट वाटर बैग पीरियड्स के दौरान एक रामबाण इलाज है। हॉट वाटर बैग का प्रयोग करने से पीरियड के दौरान दर्द में बहुत ही जल्द राहत मिल जाती है। हॉट वॉटर बाग को अपने पेट के निचले भाग पर लगाना होता है। आजकल बाजार में इलेक्ट्रिक हॉट वाटर बैग‌ (Electric Hot Water Bag) भी आ चुके हैं, जिन्हें चार्ज करके आप उनके पानी को गर्म कर सकते हैं। यदि आपके पास हॉट वॉटर बैग नहीं है तो ऐसे में आप एक पानी की बोतल में गर्म पानी भर के उसके बाहर एक टावल लपेट के भी लगा सकते हैं।

2. एक्सरसाइज (Exercise)

Advertisment

पीरियड्स के द्वारा एक्सरसाइज करने के बारे में सोचना जितना अजीब है यह उतना ही लाभदायक भी है। यदि आप अपने जीवन शैली में एक्सरसाइज को मिला लेते हैं तो पीरियड के दौरान आपको क्रैंप्स से राहत मिल सकती है। अगर आप कुछ समय के लिए भी एक्सरसाइज करें तो यह एक्सरसाइज पीरियड्स के दौरान क्रैंप्स को रोक सकती है। एक्सरसाइज के अलावा पीरियड के दौरान योगा करने से भी दर्द में राहत मिलती है।

3. पेनकिलर्स (Painkillers)

पेनकिलर्स को लेकर हमारे समाज में आज भी कई प्रकार की अवधारणा बनी हुई है। पेनकिलर् को पीरियड के समय एक सही दवाई नहीं समझा जाता। माना जाता है की पेनकिलर्स की वजह से uterus पर बुरा असर पड़ता है परंतु यह पूर्ण रूप से एक अवधारणा ही है। पीरियड्स के दौरान Painkillers लेने से क्रैंप्स में बहुत जल्दी राहत मिलती है। यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित है तब आपको पेनकिलर लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूरी है।

Advertisment

4.अच्छी डाइट (Healthy Diet)

अक्सर देखा गया है कि पीरियड्स के दौरान cravings रहती है, ऐसे में महिलाएं बाहर गदगी में बना हुआ Junk Food खाना पसंद करती हैं। परंतु हमें यह समझना होगा कि बाहर के खाने की वजह से पीरियड क्रैंप्स में राहत की जगह तबियत भी खराब हो सकती है। इसके लिए हमें एक अच्छी डाइट को फॉलो करना बहुत जरूरी है जिससे हमें सभी पोषक तत्व मिल सके। पीरियड के दौरान मैग्नीशियम मिक्स खाना खाना चाहिए जिससे हमें क्राइम्स में राहत मिले।  यह खाना केला या पत्तेदार सब्जियां भी हो सकती हैं।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

exercise healthy diet Painkillers periods Cramps Hot water bag
Advertisment