Advertisment

Health Tips : प्राकृतिक रूप से वजन कम करने के तरीके

आकड़ो की माने तो पुरुषों के मुताबिक महिलाएं ज्यादा ओबेसिटी यानि मोटापा से ग्रसित होती है। वैसे तो इसके भी कई कारण है, पर मोटापा से एक व्यक्ति और भी कई गंभीर बीमारियां खुद की ओर आकर्षित करता है।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
Ways to lose weight naturally

(Image credit: mosaic)

Health Tips : आकड़ो की माने तो पुरुषों के मुताबिक महिलाएं ज्यादा ओबेसिटी यानि मोटापा से ग्रसित होती है। वैसे तो इसके भी कई कारण है, पर मोटापे से एक व्यक्ति और भी कई गंभीर बीमारियां खुद की ओर आकर्षित करता है। साथ ही उसके आत्मविश्वास को भी कहीं न कहीं हानि पहुँचती है। इसलिए स्वस्थ जीवनशैली के साथ खुद को ढालना जरुरी है ताकि आप फिट रह सके। चलिए हम आपको कुछ टिप्स बताते है जिससे आप नैचुरली अपना वेट कम कर सकते है। 

Advertisment

इन तरीकों से नैचुरली लूज़ करें अपना वेट 

1. शुगर का सेवन बंद करें 

चीनी या कोई भी मीठी पदार्थ आपके स्वास्थ के लिए काफी हानिकारक साबित होगी। अगर आपको अपना वजन घटाना है तो सबसे पहले आपको अपने खाने में से मीठी चीजें हटानी होंगी। शुगर को अपने डाइट से निकालना आपके लिए आसान नहीं होगा पर ये आपके लिए जरुरी है। शुगर में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है तो अगर आप इसका सेवन बंद कर देंगे आपको अपने  वजन में अपने आप फर्क दिखने लगेगा। 

Advertisment

2. हाइड्रेट रहें 

वेट लूज़ करने के लिए आपका हाइड्रेट रहना बहुत जरुरी है। पानी एक व्यक्ति के लिए बेस्ट फ्लूइड है क्योंकी इसमें कोई भी कैलोरी मौजूद नहीं है। इससे आप आसानी से अपना वेट भी लूज़ कर सकते है। पानी से आपके शरीर का मेटाबोलिज्म भी बढ़ता है और अगर आप खाने से पहले पानी पीते है तो इससे आपको भूक भी कम लगेगा। 

3. ज्यादा मात्रा में फल और सब्जियां खाए 

Advertisment

आप अपने खाने में चावल और रोटी का आहार कम करके सब्जियों का आहार बढ़ाए और साथ ही अपने डाइट में अधिक मात्रा में फल भी शामिल करें।  इससे आप स्वस्थ भी रहेंगे साथ ही आप पौष्टिक खाना भी खा पाएंगे और आपके शरीर को जरुरी पोषण भी मिलता रहेगा। फल और सब्जियां आपको वेट लूज़ करने में भी मदद करेंगी। 

4. भोजन धीरे करें 

कई लोगों का आदत होता है की वो अपने खाने को काफी कम चबाते है, जिससे उनका वेट गेन भी होता है। अगर आप अपने खाने को धीरे खाएंगे तो आप काफी कम कैलोरी इन्टेक करेंगे जोकि आपको वेट कम करने में सहायक साबित होगा। 

Advertisment

5. अपनी नींद पूरी करें 

आपका नींद आपके स्वास्थ के लिए काफी जरुरी है। जिनकी नींद पूरी नहीं होती उसका भी  वेट काफी बढ़ता है ये खासकर महिलाओं में देखा गया है।  इसलिए रोजाना 7-8  घंटे का पर्याप्त नींद जरूर लें।   

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Health Tips मोटापा ओबेसिटी
Advertisment