/hindi/media/media_files/2025/05/13/UYRnjrnnRBHfeH6CHWIA.png)
Photograph: (Pinterest)
What Are The Nutritional Tips For Women To Prevent Anemia: महिलाओं में एक आम और गंभीर स्वास्थ्य समस्या है एनीमिया यानी शरीर में हीमोग्लोबिन या लाल रक्त कोशिकाओं की कमी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में बड़ी संख्या में महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, इसका शिकार खासकर किशोरियां, गर्भवती महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं होती हैं। मासिक धर्म, गर्भावस्था, स्तनपान, और पोषण की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। इससे थकान, कमजोरी, सांस फूलना, चक्कर आना जैसी समस्याएं होती हैं और यह स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है। एनीमिया से बचाव के लिए सबसे अहम उपाय है सही और संतुलित पोषण। आइए जानें महिलाओं के लिए पोषण संबंधी सुझाव और इसके बचाव क्या है।
महिलाओं के लिए पोषण संबंधी सुझाव क्या है जिससे एनीमिया से बचाव हो सके
1. आयरन युक्त आहार का सेवन करें
महिलाओं को अपने दैनिक आहार में आयरन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। जैसे आप हरी पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक, मेथी, सरसों ले सकते हैं साथ ही चुकंदर, अनार, गुड़, चना, राजमा, काले चने और सूखे मेवे में किशमिश, खजूर, अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इनसे शरीर को आवश्यक आयरन मिलता है जो हीमोग्लोबिन बनाने में आपकी मदद करता है।
2. विटामिन C का सेवन करें
आयरन के बेहतर अवशोषण के लिए विटामिन C का सेवन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। जैसे आंवला, नींबू, संतरा, टमाटर, अमरूद इन फलों के साथ-साथ आपको आयरन युक्त भोजन लेना चाहिए जिससे उसका असर अधिक होता है।
3. फॉलिक एसिड और विटामिन B12 भी शरीर के लिए जरूरी
ये दोनों पोषक तत्व शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बनाने में आपकी सहायता करते हैं। आप फॉलिक एसिड के स्रोत के लिए हरी सब्जियाँ, दालें, अंकुरित अनाज ले सकते हैं। वहीं विटामिन B12 के स्रोत के लिए दूध, पनीर, अंडे, मांसाहारी भोजन का सेवन करें।
4. चाय-कॉफी से दूरी बनाकर रहें
आप हमेशा यह बात ध्यान में रखें कि भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो जाता है। इसलिए इनसे कम से कम 1 घंटे का अंतर जरूर रखें।
5. डॉक्टर की सलाह से ही सप्लीमेंट्स लें
इस समय किसी भी तरह के सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। क्योंकि गंभीर मामलों में डॉक्टर की सलाह से आयरन और फॉलिक एसिड की गोलियां भी ली जा सकती हैं, गर्भावस्था के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जाता है।